फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Nimisha develops AI prototype in London

Exclusive: पंतनगर की बेटी निमिषा ने लंदन में विकसित किया एआई प्रोटोटाइप, इस तकनीक का पेटेंट भी फाइल

Thu, 25 Sep 2025 12:29 PM IST
हीरा मेहरा सुरेंद्र कुमार वर्मा, संवाद
सुरेंद्र कुमार वर्मा, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 25 Sep 2025 12:29 PM IST
सार

पंतनगर की बेटी निमिषा कर्नाटक के एआई शोध ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रभाव डाला है। ऑक्सफोर्ड की इस शोधार्थी ने गूगल डीपमाइंड के साथ काम करते हुए छोटे व्यापारियों के लिए ब्रांड-विशेष विज्ञापन बनाने वाला एआई प्रोटोटाइप विकसित किया।

विज्ञापन
Nimisha develops AI prototype in London
निमिषा कर्नाटक, पंतनगर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

पंतनगर की बेटी व वर्ल्ड बैंक की अंतरराष्ट्रीय सलाहकार और यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड (लंदन) की शोधार्थी निमिषा कर्नाटक के शोध ने एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की दुनिया बदल दी है। उन्होंने गूगल डीपमाइंड (लंदन) के साथ भी काम किया है, जहां उन्होंने छोटे व्यापारियों के लिए एक एआई प्रोटोटाइप विकसित किया जो उन्हें ब्रांड-विशेष विज्ञापन बनाने में मदद करता है। अंतरराष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित इस तकनीक का यूएस पेटेंट भी फाइल हो गया है।

 

जीबी पंत कृषि विवि के प्राध्यापक और वर्तमान में जोधपुर व उदयपुर कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. अजीत कर्नाटक की पुत्री निमिषा की प्रारंभिक शिक्षा-दीक्षा पंतनगर के कैंपस स्कूल से हुई। पंतनगर विवि से कंप्यूटर साइंस में बीटेक में उन्हें एकेडमिक उत्कृष्टता के लिए कुलपति रजत पदक से नवाजा गया। इसके बाद निमिषा आईआईटी से एमटेक कर पीएचडी करने लंदन चली गईं।

विज्ञापन

 

निमिषा ने बताया कि एआई की दुनिया में जहां हर कोई सबसे बड़े और शक्तिशाली मॉडल बनाने की होड़ में है, वहीं उन्होंने इसके भविष्य की नई तस्वीर पेश की है। उनका मानना है कि एआई की असली ताकत विशाल और सार्वभौमिक मॉडल में नहीं, बल्कि हर क्षेत्र की भाषा, संस्कृति और जरूरतों के लिए बनाए गए विशेषज्ञ और स्थानीय एआई समाधानों में है। इस शोध का मूल सिद्धांत भी एआई को भरोसेमंद, सबूत-आधारित और अपनी सीमाओं को स्वीकार करने वाला बनाना था। उनका यह शोध सुनिश्चित करता है कि भविष्य की तकनीक इंसानों पर हावी न हो, बल्कि उनकी सबसे बड़ी और भरोसेमंद सहयोगी बने।

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ल्ड बैंक में एआई के झूठ पर लगाई लगाम
बड़ी संस्थाओं के लिए एआई का सबसे बड़ा खतरा है हैलुसिनेशन (एआई का मनगढ़ंत और झूठी बातें बताना)। जाॅब के तहत निमिषा ने वर्ल्ड बैंक के लिए एवीए-एआई तकनीक पर काम किया। उनकी यह तकनीक बैंक की अपनी रिपोर्ट्स और डेटा पर आधारित है और हर जवाब के साथ सबूत पेश करती है। इससे नीति-विश्लेषकों का काम जोखिम मुक्त हो जाता है।

 

 

 

भारत की आशा कार्यकर्ताओं के लिए ’एआई सहेली’
निमिषा अब इस तकनीक को भारत तक जाने का प्रयास कर रही हैं। वह भारत की कम्यूनिटी हेल्थ वर्कर्स (आशा कार्यकर्ता) की मदद के लिए एक मल्टी-एजेंट एआई सिस्टम बना रही हैं। यह एआई एक टीम की तरह काम करेगा और स्वास्थ्य सेविकाओं को मरीजों का रिकॉर्ड रखने और सही स्वास्थ्य सलाह देने में मदद करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed