फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   NH PWD issues notice to 50 encroachers

Udham Singh Nagar News: एनएच पीडब्ल्यूडी ने 50 अतिक्रमणकारियों को जारी किया नोटिस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
NH PWD issues notice to 50 encroachers
काशीपुर। शहर के सौंदर्यीकरण व अतिक्रमण को लेकर एसडीएम की मौजूदगी में हुई बैठक के बाद संबंधित विभागों ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके अंतर्गत एनएच पीडब्ल्यूडी ने 50 अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किए हैं। बीते सोमवार को एसडीएम अभय प्रताप सिंह के कार्यालय में विकसित शहर काशीपुर को लेकर बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक में फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त बनाना, सड़कों पर बने गड्ढे को भरना, सड़क किनारे चल रहे वर्कशाॅप चिह्नीकरण, ठेले वालों के आईकार्ड व सत्यापन, बस-ऑटो रिक्शा पार्किंग और ई-रिक्शा की चेकिंग को लेकर मंथन किया गया था। तय हुआ सभी संबंधित विभाग अपने-अपने विभाग के स्तर से समस्याओं का निस्तारण करेंगे। एसडीएम ने बताया बैठक के बाद एनएच पीडब्ल्यूडी ने पहले चरण में रामनगर रोड पर 50 अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किया है। इसके अंतर्गत सभी अतिक्रमणकारियों को 27 जुलाई तक अपने स्थाई व अस्थाई अतिक्रमण को हटाने के लिए कहा गया है। समय सीमा तक यदि चिह्नित अतिक्रमणकारियों ने अपना अतिक्रमण नहीं हटाया तो विभाग अपनी कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण ध्वस्त करना शुरू कर देगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed