{"_id":"695e88cce1d927deee046ce5","slug":"news-bazpur-news-c-8-1-hld1047-700939-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: बीमारी के चलते चेयरमैन की पत्नी का निधन, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: बीमारी के चलते चेयरमैन की पत्नी का निधन, मचा कोहराम
विज्ञापन
गरिमा सैनी
विज्ञापन
- बृहस्पतिवार दोपहर किया जाएगा अंतिम संस्कार, क्षेत्र में शोक की लहर
सुल्तानपुर पट्टी। नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी के चेयरमैन की पत्नी का बीमारी के चलते बुधवार की शाम निधन हो गया। मुरादाबाद के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। निधन की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। नगर क्षेत्र में शोक की लहर है।
सुल्तानपुर पट्टी नगर पंचायत के चेयरमैन राजीव सैनी की पत्नी गरिमा (36) सैनी का बीमारी के चलते निधन हो गया। दो दिन पहले सुबह के समय अचनाक उनकी तबियत खराब हो गई थी। उन्हें काशीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उनका उपचार हुआ लेकिन तबियत ज्यादा खराब होने पर बुधवार की सुबह मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां शाम करीब पांच बजे गरिमा सैनी की मृत्यु हो गई। इसकी सूचना मिलते ही परिजनों मे कोहराम मच गया। वहीं, क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सुल्तानपुर पट्टी नगर पंचायत के चेयरमैन राजीव सैनी की गरिमा सैनी के साथ 2013 में शादी हुई थी। उन्हें लंबे समय से शुगर की बीमारी थी। उनके दो बच्चे हैं दिव्यांश और दिव्याशी। देर शाम उनके शव को मुरादाबाद अस्पताल से सुल्तानपुर पट्टी एम्बुलेंस से लाया गया। बृहस्पतिवार दोपहर पट्टीकला घोसीपुरा के श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन