फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Newly elected councilor accused of showing forged documents

Udham Singh Nagar News: नवनिर्वाचित सभासद पर कूटरचित दस्तावेज दर्शाने का आरोप

Thu, 06 Feb 2025 12:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 06 Feb 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Newly elected councilor accused of showing forged documents
बाजपुर। भाजपाइयों ने वार्ड छह से नवनिर्वाचित कांग्रेस सभासद पर कूटरचित दस्तावेज प्रस्तुत कर जाति प्रमाणपत्र बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपा है। एसडीएम ने तहसीलदार की अध्यक्षता में जांच टीम का गठन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष बिट्टू चौहान की अगुवाई में कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ता नरेंद्र सिंह की ओर से एसडीएम डाॅ. अमृता शर्मा को शिकायत पत्र देकर निकाय चुनाव में वार्ड नंबर छह से कांग्रेस से सभासद प्रत्याशी पर कूटरचित दस्तावेज प्रस्तुत कर पिछड़ी जाति प्रमाण पत्र बनाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि महिला प्रत्याशी सामान्य जाति की हैं जबकि उन्होंने ओबीसी सीट पर चुनाव लड़ा है। वहां विहिप नेता यशपाल राजहंस, नरेंद्र चौधरी, सुरेंद्र चौधरी, सूरज सागर, अजीम अहमद, बिट्टू सिंह आदि मौजूद रहे। इधर, नवनिर्वाचित सभासद शबनम ने दस्तावेज को सही बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed