फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Newborn yearning for the love of parents

मॉ-बाप के बीच तनाव का दंश झेल रही है मासूम बच्ची

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Newborn yearning for the love of parents
ाशीपुर में नवजात बच्ची। - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। मां-बाप के बीच चल रहे तनाव का दंश 13 दिन की नवजात बच्ची झेल रही है। महिला ने अस्पताल में एक बेटी को जन्म दिया। नवविवाहिता ने पति व ससुरालियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर बच्ची को ससुराल में छोड़ दिया।
विज्ञापन

अल्ली खां निवासी एक युवक का निकाह 11 फरवरी 2018 को करबला बस्ती निवासी एक युवती से हुआ था। युवक कश्मीर में बाइक और कार की सीटें बनाने का कार्य करता है। परिवार में पत्नी अपने सास-ससुर के साथ रहती है।
विज्ञापन

बीती जुलाई में पत्नी का अपने सास-ससुर से विवाद हो गया। इस पर वह जेवरात लेकर अपने मायके आ गई। मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच पंचायत भी हुई लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। तीन सितंबर को विवाहिता ने एक निजी अस्पताल में बेटी को जन्म दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद छह सितंबर को महिला अपनी नवजात को ससुराल छोड़ आई। बीते दस दिनों से बच्ची मां से अलग रह रही है। सोमवार को पति व सास-ससुर बच्ची को लेकर कोतवाली पहुंचे। उन्होंने बच्ची को मां के सुपुर्द करने की गुहार लगाई।
पुलिस ने बच्ची की मां व भाइयों को कोतवाली बुला लिया। कोतवाली में दोनों पक्षों आपस में भिड़ गए। विवाहिता का कहना था कि पति उसे मां-बाप के सहारे छोड़कर कश्मीर में रहता है। उसके सास-ससुर भी उसका उत्पीड़न करते हैं।

गर्भवती होने पर भी सास-ससुर ने उसकी कोई सुध नहीं ली। उसने जेवर गिरवी रखकर अस्पताल में हुई डिलवरी का बिल भरा। विवाहिता ने पुलिस से बच्ची को साथ ले जाने से इंकार कर दिया। इस पर बच्ची का पिता उसे अपने साथ ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed