{"_id":"61ce107de5be9b200a1c55a7","slug":"new-year-celebration-rudrapur-news-hld4494044135","type":"story","status":"publish","title_hn":"सार्वजनिक स्थलों पर नहीं मनाया जाएगा थर्टी फर्स्ट का जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सार्वजनिक स्थलों पर नहीं मनाया जाएगा थर्टी फर्स्ट का जश्न
विज्ञापन
डीएस कुंवर, एसएसपी
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना महामारी के चलते 31 दिसंबर और नए साल के स्वागत का जश्न सार्वजनिक स्थलों पर नहीं बनाया जाएगा। कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। होटलों में कार्यक्रमों का आयोजन होटल मालिकों को जश्न शामिल होने के लिए ठहरने की भी व्यवस्था करनी पड़ेगी। यदि रात 11 बजे के बाद कोई भी व्यक्ति सड़कों पर नजर आया, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
शुक्रवार यानी थर्टी फर्स्ट के दिन सड़कों पर हंगामा करने वालों पर पुलिस की नजर रहेगी। यदि लोग सार्वजनिक स्थलों या समूह में एकत्रित होकर जश्न मनाते नजर आए तो पुलिस उन पर सख्त कार्रवाई करेगी। एसएसपी डीएस कुंवर ने कहा कि कोरोना के चलते रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया है। इस अवधि में सार्वजनिक स्थलों पर किसी प्रकार के जश्न मनाने पर प्रतिबंध है। उन्होंने कहा कि यदि कोई होटल संचालक अपने होटल में कार्यक्रम आयोजित करता है, तो उसे पार्टी में शामिल लोगों के ठहरने की भी व्यवस्था करनी होगी।
यदि रात के समय लोग होटल से निकलते पाए गए उक्त होटल संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने कहा कि पार्टियों में कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन हुआ तो भी होटल संचालक के खिलाफ कार्रवाई होगी। पार्टी में कोई बगैर मास्क शामिल नहीं होगा और सामाजिक दूरी के नियमों का पूरा पालन किया जाएगा। साथ ही 31 दिसंबर की शाम को यातायात पुलिस, सीपीयू व स्थानीय पुलिस मिलकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने व शराब पीकर हुडदंग मचाने वाले वाहन स्वामी, चालकों के विरूद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाएगी। शराब पीकर वाहन चलाने वालों की एल्कोमीटर से चेकिंग होगी।