फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   new water connection in rudrapur

Udham Singh Nagar News: कनेक्शन के बावजूद जलसंकट, कई घरों में नहीं आ रहा अमृत

Sat, 09 Sep 2023 12:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 09 Sep 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
new water connection in rudrapur
रुद्रपुर के रंपुरा में पाइपलाइन से चोरी किया गया नल। संवाद
रुद्रपुर। रंपुरा में वर्ष 2020 में पेयजल कनेक्शन लगाने के बाद भी आबादी को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में लोग सबमर्सिबल या हैंडपंप के पानी के भरोसे रह रहे हैं। कहीं-कहीं लोग रिश्तेदारों या दूसरे के घरों से पीने का पानी भरते हैं। अमृत योजना से जिन घरों में पाइपलाइन लगी हैं, वहां नाम मात्र का पानी आता है। लोगों का कहना है कि यह पानी पीने योग्य नहीं है।
विज्ञापन

अमृत योजना के तहत 37 करोड़ रुपये खर्च कर ट्रांजिट कैंप, रंपुरा, खेड़ा और दूधियानगर में 15000 लोगों को पेयजल कनेक्शन दे दिए गए हैं। रंपुरा और ट्रांजिट कैंप की योजनाओं को अमृत डिविजन ने जलसंस्थान को हैंडओवर कर दिया है। कई घरों के बाहर लगाए नल और पाइपलाइन चोरी होने लगी है। पेयजल निगम अमृत के ईई शिवम द्विवेदी ने बताया कि लोगों को घर के अंदर या बाहर नल लगाने का विकल्प दिया गया था, लेकिन अधिकतर ने घर के बाहर नल लगवाए हैं। रंपुरा में नशा करने वाले लोगों की संख्या अधिक है। संभवत: वे लोग ही नशे की पूर्ति के लिए चोरी कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed