फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   New Transformer Soon In Colony

Udham Singh Nagar News: विजयलक्ष्मी इन्क्लेव में लगेगा दोगुनी क्षमता का ट्रांसफार्मर

Mon, 24 Apr 2023 12:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 24 Apr 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
New Transformer Soon In Colony
अच्छी खबर
विज्ञापन

कालोनीवासियों की शिकायत पर एसडीओ ने दिया आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी।
रुद्रपुर। गंगापुर रोड स्थित विजयलक्ष्मी इन्क्लेव के लोगों को गर्मियों में लोड बढ़ने पर ट्रांसफार्मर फुंकने की समस्या से दोचार नहीं होना पड़ेगा। कालोनीवासियों की शिकायत पर एसडीओ ने ट्रांसफार्मर का निरीक्षण किया और 100 केवीए के बजाय 250 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाने का आश्वासन किया।

एसडीओ अंशुल मदान ने ट्रांसफार्मर का निरीक्षण किया। भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने एसडीओ को आबादी बढ़ने का हवाला देते हुए बड़ी क्षमता का ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की। एसडीओ ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया होने के बाद बड़ी क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। वहां पर सोसायटी के अध्यक्ष दर्शन चंद, उपाध्यक्ष राधाकांत सरकार, सचिव केसी मंडल, भुवन चंद्र जोशी, शुभराज दास, कृष्ण चंद्र मिश्रा, पीएन सिंह, सतीश मुंजाल आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed