फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   New subjects started in college.

एसबीएस के विद्यार्थियों का संघर्ष लाया रंग, चार साल बाद शुरू हुए तीन विषय

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
New subjects started in college.
रुद्रपुर कॉलेज में एमएससी के नए विषय शुरू होने पर विधायक व प्राचार्य को मिठाई खिलाते विद्यार्थी? - फोटो : RUDRAPUR
सरदार भगत सिंह डिग्री कॉलेज में एमएससी में जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान व गणित विषय शुरू करने की चार साल पुरानी मांग का सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासनादेश जारी कर दिया, जिस पर खुशी से झूमे छात्र-छात्राओं ने विधायक व प्राचार्य को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। तीनों नए स्वीकृत विषय इसी शैक्षिक सत्र से शुरू होंगे।
विज्ञापन

रुद्रपुर डिग्री कॉलेज में पिछले चार साल से एमएससी में तीन नए विषय शुरू करने की मांग को लेकर छात्र संगठनों के नेतृत्व में छात्र-छात्राएं संघर्ष कर रहे थे। बीती 27 नवंबर को इसी मांग को लेकर दो छात्र चंदन भट्ट और सौरभ राठौर कॉलेज परिसर स्थित ऑडीटोरियम की छत पर चढ़ गए थे। वर्ष 2018 में इन विषयों की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे एबीवीपी के कुमाऊं सह संयोजक रचित सिंह ने कहा कि नए विषय शुरू होने के बाद अब रुद्रपुर कॉलेज से इन विषयों में बीएससी करने वाले विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए हल्द्वानी, नैनीताल, देहरादून या दिल्ली नहीं जाना जाना पड़ेगा। रचित ने इसे छात्र संगठन की जीत बताया।
विज्ञापन

शासनादेश जारी होने के बाद कॉलेज परिसर में छात्र-छात्राओं ने प्राचार्य डॉ. केके पांडेय के साथ ही विधायक राजकुमार ठुकराल व भाजपा नेता भारत भूषण को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी व्यक्त की। विधायक ने कहा कि नए विषय शुरू करने के लिए वह लगातार शासन के संपर्क में रहे। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत का आभार व्यक्त किया। वहां पर गोपाल पटेल, राहुल गुप्ता, चंदन भट्ट, सौरभ राठौर, शिवानी, प्रेरणा, पुनीत सिंह, ललित शर्मा, प्रकाशदास आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed