फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   New hall in kashipur Stadium

Udham Singh Nagar News: सात करोड़ का हाल तीन साल में ही होने लगा जर्जर

Sat, 26 Aug 2023 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 26 Aug 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
New hall in kashipur Stadium
काशीपुर स्टेडियम का बहुद्देशीय हाल। संवाद
काशीपुर। स्टेडियम में सात करोड़ की लागत से बना बहुउद्देश्यीय हॉल देखरेख के अभाव में तीन साल में जर्जर होने लगा है। हॉल का लोकार्पण नौ मार्च 2019 को हुआ था। लोकार्पण के लगभग एक साल बाद 2020 में नवनिर्मित बहुउद्देश्यीय हॉल स्टेडियम के हैंडओवर किया गया। इस हॉल को बनाने का उद्देश्य था कि इसमें खिलाड़ी इंडोर गेम्स की प्रैक्टिस करके अपनी प्रतिभा निखार सकेंगे। देखरेख के अभाव में हॉल का लकड़ी से बना फर्श तीन साल में ही जगह-जगह से टूटने लगा है। शौचालय में पानी की व्यवस्था नहीं होने से वहां गंदगी का अंबार लगा है। नियमित साफ-सफाई नहीं होने से हॉल की छत में बड़े-बड़े जाले लटके हैं और बारिश के दौरान हॉल की छत कई जगह से टपकती है। पानी निकासी को बनाई गई नाली वर्षों से कूड़े से अटी पड़ी है। साथ ही लाइटिंग की समुचित व्यवस्था नहीं होने से शाम ढलने के बाद खिलाड़ियों के इंडोर गेम्स खेलने में समस्या होती है। हॉल में बैडमिंटन, बॉक्सिंग, ताईक्वांडो, टेबल टेनिस, जूड़ो-कराटे आदि खेल खेले जाते हैं।
विज्ञापन


स्टेडियम में मात्र 25 केवी का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। जो कि बैडमिंटन हॉल, बहुउद्देश्यीय हॉल, स्वीमिंग पूल, हॉस्टल और ट्यूबवेल का लोड नहीं उठा पा रहा है। जिस वजह से बहुद्देशीय हॉल में बिजली नहीं आ पाती और न ही पानी की सप्लाई हो पा रही है। लोड बढ़ाने के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। मोहित सिंह, क्रीड़ाधिकारी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed