फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   New ESIC Health centre will soon

महिला अस्पताल में बन सकता है ईएसआई सेंटर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
New ESIC Health centre will soon
सितारगंज में राजकीय महिला अस्पताल का निरीक्षण करते ईएसआईसी बोर्ड के सदस्य रामप्रकाश गुप्ता। - फोटो : SITARGANJ
सितारगंज। नगर के बीचोबीच सालों से बंदी के कगार पर चल रहे राजकीय महिला अस्पताल में ईएसआई केंद्र बन सकता है। इसके लिए ईएसआईसी बोर्ड के सदस्य रामप्रकाश गुप्ता ने अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि ईएसआई का केंद्र नगरीय क्षेत्र में स्थापित करने के लिए विभाग प्रयासरत है।
विज्ञापन

शुक्रवार को ईएसआईसी बोर्ड के सदस्य रामप्रकाश गुप्ता, डॉ ललित, शोभना ने भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय सलूजा और कमल जिंदल के साथ राजकीय महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस अस्पताल में सालों से महिला डॉक्टर का पद खाली पड़ा है। फार्मेसिस्ट दवाई वितरण के लिए बैठते हैं लेकिन डॉक्टर न होने से अस्पताल में महिला रोग ही नहीं पहुंचते। रामप्रकाश गुप्ता ने बताया कि वह डीएम, सीएमओ व शासन से वार्ता कर महिला अस्पताल के भवन को ईएसआई को अनुबंध पर देने का अनुरोध करेंगे। अगर इस अस्पताल में ईएसआई सेंटर स्थापित किया गया तो श्रमिकों के अलावा स्थानीय लोगों का भी इलाज हो सकेगा। इससे स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed