फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   New district hospital will come in existance soon.

Udham Singh Nagar News: पुराने परिसर में जल्द बनेगा 200 बेड का नया जिला अस्पताल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
New district hospital will come in existance soon.
रुद्रपुर। राज्य गठन से पहले किच्छा मार्ग पर संचालित हो रहे रुद्रपुर जिला अस्पताल के अपने पुराने भवन में शिफ्ट होने की कवायद तेज हो गई है। केंद्र सरकार ने विशेष सहायता योजना के तहत 200 बेड के अस्पताल के लिए 85.99 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है। इससे जहां सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा, वहीं रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य में तेजी आने की उम्मीद भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

वर्ष 2005 से निर्माणाधीन रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य में कोरोना महामारी के दौरान तेजी आने के साथ ही जिला अस्पताल के उसके पुराने परिसर में शिफ्टिंग की प्रक्रिया भी शुरू हुई थी जिसकी डीपीआर भी तैयार हो चुकी है। मार्च 2021 में स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी ने पुराना जिला अस्पताल परिसर का निरीक्षण कर शिफ्टिंग और निर्माण से पूर्व की तैयारियों का जायजा लिया था।
विज्ञापन

इससे पहले कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने भी पुराना जिला अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया था लेकिन बाद में शिफ्टिंग की तैयारियां धीमी पड़ गईं थीं। पिछले दिनों केंद्र सरकार ने उत्तराखंड में पूंजीगत निवेश के लिए विशेष सहायता योजना के तहत 894 करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर की है। इस धनराशि मेें से 85.99 करोड़ रुपये 200 बेड के रुद्रपुर जिला अस्पताल के निर्माण के लिए मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार को यह धनराशि मिलते ही नए जिला अस्पताल के निर्माण और शिफ्टिंग के कार्य में तेजी आने की उम्मीद है। बता दें कि वर्तमान में किच्छा मार्ग स्थित पुराना जिला अस्पताल परिसर में जिला आयुर्वेदिक अधिकारी कार्यालय, ईएसआई औषधालय, जिला क्षय रोग केंद्र, ब्लड बैंक आदि के संचालित होने के साथ ही कर्मचारियों और अधिकारियों के आवासीय भवन भी हैं।

रुद्रपुर जिला अस्पताल को उसके पुराने परिसर में शिफ्ट किया जाना है। वर्तमान जिला अस्पताल का भवन मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में मर्ज हो जाएगा। कार्यदायी संस्था के अधिकारी पूर्व में पुराने जिला अस्पताल परिसर का निरीक्षण कर चुके हैं। बजट मिलने के बाद शिफ्टिंग का कार्य में तेजी आएगी। - डॉ. आरके सिन्हा, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक।
फोटो-25 आरडीपी 03पी- रुद्रपुर स्थित पुराना जिला अस्पताल परिसर। संवाद
04पी- डॉ. आरके सिन्हा, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed