फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   New Bus Stand Will be Soon In Jaspur

तहसीलकर्मियों ने रोडवेज स्टैंड की भूमि का किया सीमाकंन, अभिलेख सौंपे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 09:15 PM IST
विज्ञापन
New Bus Stand Will be Soon In Jaspur
जसपुर में जेसीबी मशीन से रोडवेज की भूमि को समतल कराते परिवहन निगम के अधिकारी। - फोटो : KASHIPUR
जसपुर। नगर में परिवहन निगम के प्रस्तावित बस अड्डे के लिए शुक्रवार को नायब तहसीलदार बीसी आर्य ने कर्मचारियों के साथ सूत मिल के निकट की भूमि की हदबंदी कराई। इसके बाद अभिलेख परिवहन निगम के अधिकारियों को उपलब्ध करा दिए। इसके बाद निगम ने जेसीबी से भूमि को समतल कराकर निर्माण की प्रक्रिया शुरू करा दी है।
विज्ञापन

निर्माण शाखा काठगोदाम डिपो के एआरएम महेंद्र कुमार ने बताया कि कर्मियों के बैठने की अस्थायी व्यवस्था की जा रही है। बस स्टेशन के लिए डीपीआर बनाकर शासन को भेजी जाएगी। एआरएम आरसी पांडे ने बताया कि रोडवेज की सभी बसें जसपुर में रुककर जाएंगी। वहीं, राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष विनय रुहेला ने बताया कि सीएम से बस अड्डे के निर्माण के लिए जल्द बजट जारी करवाएंगे। वहां पर डॉ. एसपी राणा, कुलदीप बंसल, सुनील शर्मा, कुलवंत सिंह, महाराज सिंह, हरपाल सिंह, राकेश शर्मा, राशिद हुसैन आदि थे।
विज्ञापन

जसपुर-नगीना रोड पर बसो का संचालन शुरू
जसपुर। जसपुर से निजी बसों का संचालन शुरू हो गया है। कोविड-19 के चलते यह बसें जसपुर आना बंद हो गई थीं। काशीपुर नगीना यूनियन के सचिव सुधीर विश्नोई ने बताया कि काशीपुर से नगीना रूट पर करीब 40 बसों का संचालन किया जा रहा है। बसों के चलने से सवारियों को राहत मिली है। साथ ही इस कारोबार से जुड़े लोग भी खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफजलगढ़-नादेही संपर्क मार्ग के लिए भेजी डीपीआर
जसपुर। दो मार्गों को मिलाने वाली जर्जर रोड के निर्माण के लिए सिंचाई विभाग ने शासन को एक करोड़ की डीपीआर भेज दी है। अफजलगढ़ रोड से नादेही को जोड़ने वाली लगभग 400 मीटर सड़क के हाल बेहाल हैं। 2018 में विधायक आदेश चौहान ने अपनी निधि से सिंचाई विभाग के माध्यम से इसे बनवाया था लेकिन यह सड़क छह माह भी नहीं चल पाई। सड़क में इस समय गहरे खड्ढे हैं। पिछले साल पूर्व सीएम हरीश रावत ने कांग्रेसियों संग सड़क के गड्ढों में खड़े होकर धान की सांकेतिक रोपाई की थी। इधर, सिंचाई विभाग के एई एमएस बोरा ने बताया कि डीपीआर स्वीकृत होने के बाद मार्ग का पुनर्निर्माण करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed