फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   New Building at Vidora

विडौरा मझोला में थारु जनजाति विकास भवन का कार्य आरंभ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
New Building at Vidora
नानकमत्ता के विडौरा मझोला गांव में थारु जनजाति विकास भवन का भूमि पूजन करते नानकमत्ता विधायक डॉ. प - फोटो : SITARGANJ
सितारगंज। विडौरा मझोला गांव में थारु जनजाति विकास भवन निर्माण कार्य शुरू हो गया। नानकमत्ता विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा ने भूमि पूजन कराकर कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि नानकमत्ता विधानसभा जनजाति बहुल क्षेत्र है। जनजाति के लोगों का विकास करना उनकी प्राथमिकता में है।
विज्ञापन

बुधवार को आयोजित पूजन कार्यक्रम में नानकमत्ता विधायक डॉ. राणा ने भूमि पूजन के बाद नींव रखी। उन्होंने बताया कि अनुसूचित जनजाति उपयोजना के अंतर्गत विडौरा मझोला ग्रामसभा में 171.94 लाख की लागत से थारु जनजाति विकास भवन बनना है। इसका निर्माण भूमि पूजन के साथ शुरू हो गया है। कहा कि यह उनकी चुनावी घोषणाओं में से एक योजना थी जिसे आज पूरा करने जा रहे हैं। वहां प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष भास्कर सम्मल, उमेश अग्रवाल, छगन लाल अग्रवाल, सुमित जोशी, विजय सिंह राणा, गौरव वर्मा, दीपचंद राणा, मोहित अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed