{"_id":"67d08982d95c8675e8096908","slug":"neurosurgeons-and-urologists-will-soon-be-posted-in-government-hospitals-kashipur-news-c-235-1-ksp1004-124312-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सरकारी अस्पताल में जल्द तैनात होंगे न्यूरोसर्जन, यूरोलॉजिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सरकारी अस्पताल में जल्द तैनात होंगे न्यूरोसर्जन, यूरोलॉजिस्ट
Wed, 12 Mar 2025 12:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 12 Mar 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। स्वास्थ्य विभाग मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के लिए एक नई पहल करने जा रहा है। इसके लिए निजी अस्पतालों के विशेषज्ञ चिकित्सकों से वार्ता चल रही है। स्वीकृति मिलने पर इनकी तैनाती होने की संभावना है।
एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय में जसपुर, बाजपुर, काशीपुर, रामनगर, पर्वतीय क्षेत्र और यूपी से मरीज इलाज को पहुंचते हैं। यहां स्वीकृत पद फिजियोथैरेपिस्ट, फिजिशियन, नेत्र रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, रेडियोलॉजिस्ट आदि महत्वपूर्ण पद रिक्त चल रहे हैं। यह समस्या नौ मार्च को पहली बार अस्पताल पहुंचे नवनियुक्त सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल के समक्ष रखी गई। इस विषय का संज्ञान लेकर उन्होंने अस्पताल प्रशासन को निशुल्क व्यवस्था पर प्राइवेट अस्पतालों से वार्ता करने के निर्देश दिए हैं। सीएमएस डॉ. राजीव चौहान ने बताया कि फिजिशियन से बात हो चुकी है। न्यूरोसर्जन, यूरोलॉजिस्ट, फिजियोथैरेपिस्ट से बात की जा रही है। सभी के प्रस्ताव तैयार कर सीएमओ कार्यालय भेजे जाएंगे। वहां से स्वीकृति मिलने पर चिकित्सकों की तैनाती हो सकेगी। यह चिकित्सक अस्पताल में निशुल्क इलाज कर सकेंगे। यह सुविधा होने से दूर दराज से आने वाले गरीब मरीजों को लाभ मिलेगा। उन्हें निजी अस्पतालों में महंगा इलाज नहीं कराना पड़ेगा।
सीएमओ, डॉ. केके अग्रवाल ने बताया कि एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय में न्यूरोसर्जन, यूरोलॉजिस्ट, फिजियोथैरेपिस्ट की निशुल्क तैनाती के प्रयास चल रहे हैं। शीघ्र ही इन चिकित्सकों की नियुक्ति हो जाएगी।