फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   netta Disooja will come rudrapur

आधी आबादी से संवाद करेंगी नेट्टा डिसूजा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 09:18 PM IST
विज्ञापन
netta Disooja will come rudrapur
रुद्रपुर में प्रेस वार्ता करते कांग्रेस पदाधिकारी। संवाद - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। आधी आबादी के मुद्दों पर संवाद करने के लिए महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा 19 दिसंबर को जिले में रहेंगी। वह महिलाओं की सुरक्षा और महंगाई आदि मुद्दों पर चर्चा करेंगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष की सभा के लिए कांग्रेस कमेटी की सभी विंग एकजुट होकर तैयारियों में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन

महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष मीना शर्मा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष 19 दिसंबर को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर महिलाओं से बात करेंगी। जिला मुख्यालय के आंबेडकर पार्क में 19 दिसंबर को दोपहर ढाई बजे से कार्यक्रम तय किया गया है। उनके साथ प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की प्रभारी परमिंदर कौर, विधान सभा रुद्रपुर की प्रभारी अमिता भूषण, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य आदि मौजूद रहेंगे। महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने कहा कि देहरादून में राहुल गांधी की रैली से तय हो गया है कि जनता कांग्रेस के पक्ष में है। तीन मुख्यमंत्री बदलने वाली भाजपा सरकार पूरी तरह से फेल है। इस दौरान महिला मोर्चा अध्यक्ष मोनिका ढाली, एनएसयूआई अध्यक्ष चेतन भट्ट, संजीव रस्तोगी, अनिल शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

गदरपुर में 11 बजे से कार्यक्रम
गदरपुर। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा 19 दिसंबर को 11 बजे रामलीला मैदान चक्की मोड़ पर आयोजित महिला सम्मेलन में शिरकत करेंगी। यह जानकारी महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रीना कपूर ने दी। उन्होंने कांग्रेस संगठन से जुड़े पदाधिकारियों और महिला कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed