{"_id":"6b0498fc350a188a3f0b17dc","slug":"worries-about-crops-drying-up-will-be-eased-tubewells-will-become-a-lifeline-for-farmers-rudrapur-news-c-235-1-ksp1007-151698-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: फसलों के सूखने की चिंता होगी दूर, नलकूप बनेंगे किसानों का सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: फसलों के सूखने की चिंता होगी दूर, नलकूप बनेंगे किसानों का सहारा
Tue, 24 Nov 2026 01:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 24 Nov 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। काशीपुर, बाजपुर और जसपुर के किसानों के लिए अच्छी खबर है। सिंचाई के लिए पानी नहीं मिलने से परेशान किसानों को लघु सिंचाई खंड पांच नलकूपों की सौगात देने जा रहा है। इन नलकूपों के शुरू होने के बाद किसानों को समय पर भरपूर पानी मिलेगा। इससे उनकी फसलें सूखने से बचेंगी और उत्पादन भी बढ़ेगा।
विभाग की ओर से उन गांवों और क्षेत्रों का चयन किया गया है जहां लंबे समय से सिंचाई की समस्या बनी हुई है। जिन इलाकों में नहर का पानी नहीं पहुंचता या भू-जल स्तर नीचे होने से किसानों को दिक्कत होती है वहां प्राथमिकता के आधार पर नलकूप लगाए जाएंगे। विभाग ने सर्वे के बाद स्थानों को अंतिम रूप दिया है। लघु सिंचाई खंड ने नलकूप लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही टेंडर और निर्माण कार्य शुरू होगा। नलकूपों पर मोटर, पाइपलाइन और बिजली कनेक्शन की व्यवस्था भी विभाग की ओर से की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि काम को तय समय में पूरा कर नलकूपों को किसानों को सौंप दिया जाएगा ताकि आगामी रबी सीजन में किसानों को इसका पूरा लाभ मिल सके।
किसानों को फायदा
कई किसानों को सिंचाई के लिए महंगे डीजल पंप और निजी बोरिंग पर निर्भर रहना पड़ता है। इससे खेती की लागत बढ़ जाती है। सरकारी नलकूप लगने से किसानों की लागत घटेगी। समय पर सिंचाई मिलने से गेहूं, धान, गन्ना, सरसों और सब्जियों की पैदावार में बढ़ोतरी होगी। किसानों का कहना है कि कई बार पानी की कमी के कारण फसल समय पर नहीं बोई जाती जिससे नुकसान होता है। नलकूप लगने से यह समस्या खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
किसानों की मांग पर ही नलकूपों के स्थानों का चयन किया गया है। नलकूप लगने से सिंचाई की परेशानी झेल रहे किसानों को लाभ होगा। -गजेंद्र पाल, सहायक अभियंता, लघु सिंचाई