{"_id":"60a0137e8ebc3e7c1a0b6ac0","slug":"nephew-of-bhagat-singh-died-bazpur-news-hld424474842","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में शहीद भगत सिंह के भतीजे का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में शहीद भगत सिंह के भतीजे का निधन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजपुर। शहीद भगत सिंह के भतीजे अभय सिंह संधू निवासी पंजाब के गांव खटकड़ कला नवां शहर का शुक्रवार कोरोना से निधन हो गया। संक्रमित होने के बाद उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
बाजपुर के गांव मडैैया हटटू निवासी शहीद भगत सिंह के पौत्र गुरचन सिंह ऊर्फ गोल्डी ने बताया कि कोरोना से पीड़ित अभय सिंह संधू बीमार चल रहे थे। उनकी रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई थी। उनके बेटे अभितेज सिंह संधू की दो साल पहले मृत्यु हो चुकी है। उनकी एक बेटी है जिसकी शादी हो चुकी है। अभय सिंह संधू शहीद भगत सिंह के छोटे भाई कुलवीर सिंह के बेटे थे। वह शहीद भगत सिंह की विचार धारा प्रचार प्रसार करते थे। उन्होंने चंडीगढ़ एयरफोर्स स्टेशन का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखने के लिए भी प्रयास किया था। गोल्डी ने बताया कि अभय सिंह संधू के निधन का समाचार मिलते ही उनके बाजपुर स्थित फार्म हाउस पर पहुंचकर लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की। कोविड के चलते उनका परिवार पंजाब नहीं जा सका। गोल्डी का परिवार अब उनके अंतिम अरदास (भोग) कार्यक्रम में शामिल होगा।