फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Neighbour accused of murdering woman

Udham Singh Nagar News: पड़ोसी पर महिला की हत्या करने का आरोप

Fri, 11 Apr 2025 01:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 11 Apr 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Neighbour accused of murdering woman
सितारगंज। बीते मंगलवार को गांव सिसौना में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। वहीं, इस मामले में अब नया मोड़ आया है। मृतक की बहन ने पड़ोसी युवक पर गला घोटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। सीओ बीएस धौनी ने बताया कि अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गांव सिसौना निवासी सुविता देवी ने बताया कि उसकी बहन आरती राणा गांव में ही रहती थी। उसका विवाह गांव बमनपुरी निवासी युवक से हुआ था। जिससे उसकी एक पुत्री भी है। बताया कि उसका सूरज से तलाक हो गया था। तलाक के बाद वह अपनी पुत्री के साथ मायके (सिसौना) आकर रहने लगी।
विज्ञापन

सिसौना में आरती का उसके पड़ोस में रहने वाले युवक से प्रेम प्रसंग हो गया। घटना की रात को भी आरती पड़ोसी युवक के घर रुकी थी। मंगलवार रात करीब ढाई बजे पड़ोसी युवक ने उसकी बड़ी बहन परवीन को फोन किया। परवीन ने रात में करीब तीन बजे दोबारा बहन आरती के नंबर पर काॅल किया। जिसे उसके पड़ोसी युवक ने रिसीव किया। पड़ोसी ने फोन पर बताया कि उसकी बहन आरती ने फांसी लगा ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक के घर में जाकर देखा तो आरती कमरे में बेड के पास नीचे पड़ी है। उसने बताया कि पड़ोसी युवक के नाक और गले में नाखून के निशान देखे थे। आरोप लगाया कि पड़ोसी युवक ने उसकी बहन आरती का गला घोटकर उसकी हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed