{"_id":"6630244971cb4218b101e264","slug":"neighbor-entered-the-house-at-night-accused-of-raping-the-girl-rudrapur-news-c-242-1-rdp1004-110500-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: रात को घर में घुसा पड़ोसी, बालिका से दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: रात को घर में घुसा पड़ोसी, बालिका से दुष्कर्म का आरोप
Tue, 30 Apr 2024 04:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 30 Apr 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
किच्छा (ऊधमसिंह नगर)। क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी युवक पर रात को घर में घुसकर बालिका से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता के पिता ने कहा कि वह दिल्ली में नौकरी करता है। 25 अप्रैल की रात परिवार वाले सो रहे थे। इस दौरान गांव का एक युवक उनके घर में घुस आया। आरोप लगाया कि युवक ने उनकी 12 साल की बेटी का मुंह दबा कर दुष्कर्म किया। बेटी के शोर मचाने पर उनकी पत्नी जाग गई। शोर मचाने पर युवक भाग निकला। बेटी बेहोश हो गई। घटना के बाद ग्रामीण भी एकत्रित हो गए। यह भी आरोप लगाया कि आरोपी युवक का परिवार उन्हें डरा धमका रहा है। संवाद
विज्ञापन