फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Neighbor accused of occupying three bighas of land

Udham Singh Nagar News: पड़ोसी पर तीन बीघा जमीन कब्जाने का आरोप

Tue, 20 Aug 2024 04:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 20 Aug 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
Neighbor accused of occupying three bighas of land
काशीपुर। एक व्यक्ति ने पड़ोसियों पर जमीन कब्जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कुमाऊं कमिश्नर से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराकर भूमि दिलाने की मांग की है। बांसखेड़ा खुर्द निवासी मंशाराम ने कुमाऊं कमिश्नर को डाक से पत्र भेजकर कहा कि गांव में उसकी करीब तीन बीघा भूमि है। गांव के कुछ गैर सामाजिक लोग उनकी भूमि छीनने का प्रयास कर रहे हैं। कुछ साल पूर्व भूमि की हदबंदी कराकर मेड डाल दी थी। पड़ोसियों ने उनके साथ गाली गलौच की। विरोध करने पर मारपीट की और जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने बताया कि बच्चे पं. गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज में अध्ययनरत हैं। मजबूर होकर शुल्क जमा करने में असमर्थ होने के कारण उन्हें घर बैठा लिया है। एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने कहा कि मामले को दिखवा कर जांच कराई जाएगी। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई हो सकेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed