फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Neetu and Mukul reached Pantnagar on a journey of 20 thousand km

20 हजार किलोमीटर की यात्रा पर निकले नीतू और मुकुल पहुंचे पंतनगर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 08:09 PM IST
विज्ञापन
Neetu and Mukul reached Pantnagar on a journey of 20 thousand km
पंतनगर पहुंचे राइडर्स नीतू चोपड़ा व मुकुल शर्मा। - फोटो : RUDRAPUR
पंतनगर। देश के युवाओं को जल और पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से न्यारा संगठन ने राइड फॉर यूथ जागरूकता अभियान के तहत 20 हजार किलोमीटर की यात्रा शुरू की है। न्यारा संगठन की नीतू चोपड़ा और मुकुल शर्मा यात्रा के तहत पंतनगर पहुंचे। शनिवार को शिवालिक भवन के वार्डन डॉ. राजीव रंजन फ्लैगऑफ कर उन्हें गंतव्य के लिए रवाना करेंगे।
विज्ञापन

14 सितंबर को जयपुर से शुरू हुई यात्रा के तहत लेह, लद्दाख, जम्मू, कश्मीर, हिमाचल और पंजाब से देहरादून होते हुए 1852 किलोमीटर की यात्रा कर नीतू और मुकुल बृहस्पतिवार की शाम पंतनगर पहुंचे। राइडर्स ने यूथ इंटरएक्शन प्रोग्राम के तहत जल और पर्यावरण संरक्षण में युवाओं की भूमिका पर युवाओं से विचार विमर्श किया। शुक्रवार को विभिन्न छात्रावासों शिवालिक, कस्तूरबा, यमुनोत्री, गंगोत्री, सुभाष, चितरंजन के लगभग आठ सौ विद्यार्थियों ने इसमें भाग लिया। न्यारा संगठन के प्रोग्राम मैनेजर मुकुल शर्मा ने बताया कि वे भारत के 28 राज्यों, सात केंद्र शासित प्रदेशों सहित भारत के चारों कोनों खरदूंगला, तेजू, कोटेश्वर व कन्याकुमारी की राइड कर भारत के एक लाख युवाओं को जल है तो कल है प्रकृति है तो हम है का संदेश देंगे। नीतू ने बताया कि वह भी महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय उदयपुर की छात्रा रही हैं।
विज्ञापन

ग्रेजुएशन के समय पंतनगर में आयोजित युवा दिवस की वाद-विवाद प्रतियोगिता की विजेता भी रह चुकी हैं। उनका मानना है कि यहां के युवा चिंतनशील व काफी सक्रिय रहते हैं। इसी वजह से हमने उत्तराखंड के दो स्थान देहरादून के साथ पंतनगर को भी चुना। यह एक जन आंदोलन है और लोगों के सहयोग से ही इसे गति मिल रही है। हम बिना पैसे खर्च किए, स्थानीय लोगों के सहयोग से यात्रा पूरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा पूरी होते ही दर्ज होगा गिनीज बुक में नाम
पंतनगर। नीतू ने बताया कि आगामी 12 फरवरी 2022 को यात्रा पूरी होते ही उनका नाम गिनीज बुक आफॅ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो जाएगा। वह इससे पूर्व भी 4600 किलोमीटर की यात्रा सफलतापूर्वक पूरी कर चुकी हैं। उनका मुख्य काम वूमन इंपावरमेंट फील्ड में महिलाओं को मोटिवेट करना है। मुकुल ने बताया कि वह राइटर व फिल्म डायरेक्टर है। अब तक पांच शार्ट फिल्म डायरेक्ट कर चुके हैं, जो यूथ सोशल वेलफेयर पर आधारित हैं। इसके अलावा तीन किताबें लिखने के साथ ही दो म्यूजिक वीडियो भी लांच किए हैं। (संवाद)
फोटो 15 आरडीपी 10पी: पंतनगर पहुंचे राइडर्स नीतू चोपड़ा व मुकुल शर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed