फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   ncluding a lawsuit filed on the four designated unknown

चार नामजद सहित अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

Thu, 15 Sep 2016 01:05 AM IST
अमर उलाना ब्यूरो जसपुर
अमर उलाना ब्यूरो जसपुर Updated Thu, 15 Sep 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
ncluding a lawsuit filed on the four designated unknown
जसपुर के मौहल्ला जोशियान में तैनात पुलिस बल - फोटो : अमर उजाला
। शहर के मोहल्ला जोशियान में दो पक्षों के बीच हुई तनातनी के बाद माहौल सामान्य है। मोहल्ले में पुलिस फोर्स तैनात रही और सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर चार नामजद लोगों समेत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। एएसपी, सीओ कोतवाली में डेरा डालकर गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन

दरअसल मंगलवार को मोहल्ला जोशियान में बाइक की डिक्की में मांस मिलने के बाद कुछ लड़कों ने दो युवकों की पिटाई कर दी थी। मामला गर्माने के बाद एक पक्ष की तरफ पुलिस पर पथराव भी किया गया था। मामले में दोनों पक्षों टकराते, इससे पहले ही पुलिस ने स्थितियों संभाल लिया था। बुधवार को पुलिस ने मोहल्ला नई बस्ती चांद मस्जिद निवासी मुर्सलीन ने शीतल जोशी, भीम और अन्य साथियों पर मारपीट, गाली गलौच, जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

मोहल्ला पट्टी चौहान निवासी सलीम की तहरीर पर शीतल जोशी और सात अज्ञात साथियों पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज हुआ है। भीम जोशी ने सलीम, उसके भाई और अज्ञात के खिलाफ मारपीट कर चोटें पहुंचाने का आरोप लगाया है। वहीं मिथुन ने तहरीर देकर बीस अज्ञात लोगों पर मारपीट कर घायल करने का मुकदमा दर्ज कराया है। एएसपी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि मुकदमे दर्ज होने के बाद जांच के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। हालात सामान्य हैं, लेकिन ऐहतियातन मोहल्ले में पुलिस और पीएसी तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed