फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Navodaya Exam in usnagar

Udham Singh Nagar News: जिले में आज 3107 बच्चे देंगे नवोदय की प्रवेश परीक्षा

Fri, 28 Apr 2023 10:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 28 Apr 2023 10:13 PM IST
विज्ञापन
Navodaya Exam in usnagar
कंचन जोशी, प्रधानाचार्य, जवाहर नवोदय स्कूल रुद्रपुर।
रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर जिले में आज 3107 बच्चे जवाहर नवोदय स्कूल की प्रवेश परीक्षा देंगे। नवोदय विद्यालय समिति ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

जवाहर नवोदय स्कूल रुद्रपुर की प्रधानाचार्य कंचन जोशी ने बताया कि परीक्षा सुबह साढ़े 11 से दोपहर डेढ़ बजे तक होगी। उन्होंने बताया कि जिले के सातों ब्लॉक में 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

डिजिटल बस के माध्यम से कंप्यूटर का ज्ञान कराया

काशीपुर। राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज बांसखेड़ा के कक्षा 10वीं और 11वीं के छात्रों को एसआरएफ फाउंडेशन की स्मार्ट डिजिटल बस के माध्यम से बेसिक कंप्यूटर कोर्स कराया गया। प्रधानाचार्य धीरेंद्र कुमार साहू ने विद्यार्थियों को बीसीएलएसी प्रमाणपत्र बांटे। वहां पर एसआरएफ फैक्टरी के प्लांट हेड राकेश राणा, राजाराम भगवान राव, एचआर अंकित खुराना, एचआर एडमिन प्रमोद कुमार, शाहनवाज, कमलेश, शीतल चौधरी, निर्मल सिंह थे।
विज्ञापन



रितिक हेड ब्वॉय और सिद्धिका हेड गर्ल बनीं

खटीमा। सिटी कॉन्वेंट स्कूल में विद्यार्थी परिषद का गठन किया गया। रितिक सिंह को हेड ब्वॉय और सिद्धिका तलनिया को हेड गर्ल चुना गया। एकेडमिक कैप्टन प्रिंस राणा और शालिनी, स्पोर्ट्स कैप्टन यशपाल सिंह और डॉली जोशी, एनसीसी कैप्टन ऋषि जोशी और तानिया बोरा, कल्चरल कैप्टन कमल बोरा और दिशा ज्याला, डिसिप्लिन कैप्टन अस्मित शाही और नेहा चंद को बनाया गया। स्कूल के संस्थापक मोहन चंद्र उपाध्याय, प्रबंधक प्रवीण उपाध्याय, एजुकेशनल डायरेक्टर तिलक उपाध्याय, प्रधानाचार्य कैलाश पांडे, राजेश जोशी, अफजल सिद्दीकी ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed