{"_id":"685d9c3e200d3dffeb0ddc72","slug":"natural-remedies-explained-khatima-news-c-236-1-ktm1001-110196-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: प्राकृतिक उपचार के बारे में बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: प्राकृतिक उपचार के बारे में बताया
Fri, 27 Jun 2025 12:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 27 Jun 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
खटीमा। अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से एक निजी स्कूल में 22 से 26 जून तक पांच दिवसीय प्राकृतिक चिकित्सा उपचार शुद्धि योग व प्राकृतिक आहार उपचार शिविर का आयोजन किया गया । इसमें स्टीम बाथ, मिट्टी लेप, एनीमा, प्राकृतिक आहार, उपवास, योग, गायत्री जाप आदि से प्राकृतिक उपचार के बारे में बताया गया। प्राकृतिक चिकित्सा विशेषज्ञ जितेंद्र सिंह प्रज्ञ और पन्नालाल की देखरेख में साधकों का उपचार किया गया। वहां पर मुख्य अतिथि बसंत पांडेय, मोहन बिष्ट, भुवन चंद्र भट्ट, जगदीश पांडेय, मोहन चंद्र उपाध्याय, पुष्पा उपाध्याय, मंजू कुंवर, दया भट्ट आदि थीं।
विज्ञापन