{"_id":"604f9fc38ebc3ec44635b1f2","slug":"national-fencing-championship-in-rudrapur-rudrapur-news-hld4183264109","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 स्वर्ण पदकों के लिए देशभर से पहुंचे 537 तलवारबाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 स्वर्ण पदकों के लिए देशभर से पहुंचे 537 तलवारबाज
विज्ञापन
रुद्रपुर के डीपीएस स्कूल में आयोजित राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में भिड़ती तमिलनाडु और ते?
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय 28वीं राष्ट्रीय जूनियर तलवारबाजी प्रतियोगिता शुरू हो गई है। 30 स्वर्ण, 30 रजत और 60 कांस्य पदकों के लिए देशभर के राज्यों के 537 खिलाड़ी प्रतिभाग करने पहुंचे हैं।
सोमवार को राष्ट्रीय प्रतियोगिता का शुभारंभ भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव राजीव मेहता, विधायक राजकुमार ठुकराल, डीएम रंजना राजगुरू, भारतीय फेंसिंग एसोसिएशन के सचिव बशीर अहमद, फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष सुरजीत सिंह ग्रोवर ने दीप प्रज्वलित कर किया।
स्कूल की छात्राओं ने उत्तराखंड, तमिलनाडु समेत अन्य राज्यों के लोकनृत्यों की प्रस्तुति दी। आईओए के सचिव राजीव मेहता ने ऊधमसिंह नगर के डीपीएस के साथ ही नैनीताल और देहरादून में जिलास्तरीय फेंसिंग सेंटर बनाए जाने की घोषणा की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि तमिलनाडु निवासी भवानी देवी ने तलवारबाजी में विश्व में 42वीं रैंक बनाकर टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई किया है। भवानी 19 मार्च को डीपीएस में होने वाली सीनियर तलवारबाजी प्रतियोगिता में आकर खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई करेंगी। डीएम ने कहा कि सभी खिलाड़ी खेल भावना से खेलें और चुनौती स्वीकार करें। गर्व का विषय है कि जिले को इतने बड़े आयोजन का अवसर मिला है।
उत्तराखंड फेंसिंग एसोसिएशन के सचिव मनीष पांडेय ने कहा कि प्रतियोगिता में 55 तकनीकी ऑफिशियल, 64 कोच और मैनेजर और 30 एनआईएस पटियाला असिस्टेंट तकनीकी ऑफिसर मौजूद हैं। वहां प्रशिक्षु आईएएस जय किशन, सहायक निदेशक खेल सुरेश पांडेय, जिला क्रीड़ाधिकारी रशिका सिद्दीकी, यूओए के सचिव डॉ. डीके सिंह, किशोर बटला, सीके जोशी, सुरेश बिष्ट, विजय कुमार आदि थे।
राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता परिणाम
रुद्रपुर। राष्ट्रीय जूनियर तलवारबाजी प्रतियोगिता के बालक वर्ग में लीग मुकाबले जीतने के बाद छत्तीसगढ़ के शिवामगेश, पुणे के जोसफ, हरियाणा के मोहित और छत्तीसगढ़ के सर्जिन ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
गोवा के जेटली सिंह और महाराष्ट्र के प्रथम शिंदे ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। बालिका सबरी वर्ग में जम्मू कश्मीर की श्रेया गुप्ता, पंजाब की सानिया, पंजाब की जगमीत कौर और जम्मू कश्मीर की कृतार्थी कोटवाल ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। मणिपुर की लेमापोकपम चानू और दिल्ली की कनक कौशिक ने मुकाबले जीतकर प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। (संवाद)
खिलाड़ी बोले, इस बार हासिल करके रहेंगे गोल्ड
रुद्रपुर। राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में उत्तराखंड, महाराष्ट्र, जम्मू कश्मीर, राजस्थान समेत 27 राज्यों के साथ ही आर्मी स्पोर्ट्स पुणे की टीम भी दमखम दिखाने पहुंची है। पहली बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी आत्मविश्वास से लबरेज हैं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के लिए कड़ा अभ्यास किया है। वे हाल में स्वर्ण पदक अर्जित करेंगे। बताया कि कोविड के कारण इस बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका नहीं मिला। सिर्फ राज्य स्तरीय ट्रायल से ही उन्हें राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चुना गया है।
वर्ष 2018 में ऊधमसिंह नगर में हुई जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लिया था, तब मेडल नहीं मिल पाया था। इस बार हर हाल में विपक्षी खिलाड़ी को हराकर मेडल जीतूंगा। - अनन्य प्रताप, उत्तराखंड।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पहली बार खेलने का मौका मिला है। प्रतियोगिता में रैंकिंग के साथ-साथ पदक लेने का भी लक्ष्य बनाया गया है। बेहतर प्रदर्शन करने की पूरी कोशिश होगी। - विशाखा कजली, महाराष्ट्र।
इससे पहले राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किया है। इस बार गोल्ड मेडल पर नजर है। रैंकिंग के हिसाब से आगे होने वाली प्रतियोगिता में अंक जुड़ते रहते हैं। - वैभवी, महाराष्ट्र।
राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किया है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चुना गया हूं। इस बार प्रदेश के लिए गोल्ड मेडल लाऊंगा। इसकेे लिए बहुत अभ्यास किया है। - शिवांश, जम्मू।
राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में दो बार कांस्य पदक हासिल किया है। तीसरी बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का मौका मिला है। इस बार गोल्ड मेडल हासिल करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ूंगा। - मो. हुसैन बाटी, राजस्थान।
सर्जिन और शिवा मगेश खेल चुके हैं अंतरराष्ट्रीय मुकाबले
रुद्रपुर। छत्तीसगढ़ के रहने वाले सर्जिन और शिवा मगेश ने 10 साल की उम्र से ही तलवारबाजी में प्रशिक्षण लेना शुरू कर दिया था। सर्जिन ने बताया कि उन्होंने अब तक 25 राष्ट्रीय और 10 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं।
इसमें उन्होंने 20 स्वर्ण पदक अर्जित किए हैं। इसी तरह शिवा मगेश ने बताया कि उन्होंने पुणे के आर्मी इंस्टीट्यूट से आठ साल की उम्र से ही तलवारबाजी का प्रशिक्षण लेना शुरू कर दिया था। उन्होंने 12 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले और 25 राष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। इसमें उन्होंने 14 स्वर्ण पदक अर्जित किए हैं। (संवाद)

रुद्रपुर के डीपीएस स्कूल में आयोजित तलवारबाजी प्रतियोगिता में भिड़ते पंजाब और कर्नाटक के खिलाड?- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर के डीपीएस स्कूल में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं।- फोटो : RUDRAPUR