फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   'Nasha' will be sold near schools, action will be taken: CMO

स्कूलों के पास ‘नशा’ बेचा तो होगी कार्रवाई : सीएमओ

Fri, 17 Mar 2017 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर Updated Fri, 17 Mar 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिला समन्वय समिति की बैठक सीएमओ डा. एचके जोशी की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में हुई। सीएमओ ने पुलिस अधिकारियों से कहा सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद निषेध कानून का कड़ाई से अनुपालन करवाया जाये, ताकि प्रतिबंधित स्थानों पर तंबाकू सेवन एवं तंबाकू उत्पाद बेचने वालों पर सख्ती से रोक लगाई जा सके। सीएमओ ने मुख्य शिक्षा अधिकारी से कहा कि जनपद के सभी शिक्षण संस्थानों के बाहर धूम्रपान वर्जित स्लोगन, दीवारों या साइनबोर्ड पर लिखे जाएं। शिक्षण संस्थानों के 100 मीटर दायरे में तंबाकू उत्पाद बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सीएमओं ने डॉक्टरों से कहा किशोर वर्ग के छात्र-छात्राओं को जागरुक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग टीम बनाकर विद्यालयों में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित करे, ताकि छात्रों को तंबाकू सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी मिल सके। डा. अविनाश खन्ना द्वारा तंबाकू नियंत्रण कार्यकम के अंतर्गत जिला समन्वय समिति द्वारा किए गए कार्यों की प्रगति सहित कोटपा अधिनियम (सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद निषेध कानून) के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर अपर सीएमओ एचएस पांगती, डा. बसंत, अभिहीत अधिकारी मनीष सयाना, सहायक आयुक्त वाणिज्य कर भुवन चंद्र पांडे, पुलिस विभाग से राजेंद्र सिंह बिष्ट, संजय शर्मा और पंकज कौशिक, अतुल जोशी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ डा. एचके जोशी ने बताया कि स्कूल एवं कालेज के 100 मीटर दायरे में तंबाकू बेचने वाले पर 200 रुपये से लेकर पांच हजार रुपए तक के जुर्माने का प्रावधान है। फड़-खोखो पर तंबाकू का विज्ञापन लगाकर तंबाकू के उत्पाद बेचने वालों पर 1 हजार से पांच हजार रुपए तक के जुर्माने का प्रावधान है। इसके अलावा 9 महीने की जेल भी हो सकती है। सीएमओ ने कहा कि जिले में तंबाकू का सेवन करने वालों को जागरुक करके उन्हें इसके नुकसान के बारे में बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed