फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Nanakmatta woman admitted to meningitis, Haldwani

नानकमत्ता की महिला को मस्तिष्क ज्वर, हल्द्वानी में भर्ती

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 09:09 PM IST
विज्ञापन
Nanakmatta woman admitted to meningitis, Haldwani
रुद्रपुर। जिले के नानकमत्ता क्षेत्र में एक महिला मस्तिष्क ज्वर यानी जापानी इंसेफेलाइटिस से संक्रमित मिली है। इसके बाद से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग ने महिला के घर के आसपास फॉगिंग करवाने को कहा है। वर्तमान में महिला हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक नानकमत्ता निवासी एक महिला को पिछले करीब एक पखवाड़े से बुखार आ रहा था। एसीएमओ डॉ. तपन कुमार शर्मा ने बताया कि महिला ने हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में इलाज करवाया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अभी महिला हल्द्वानी के उसी अस्पताल में भर्ती है। एसीएमओ ने बताया कि महिला के मोबाइल नंबर पर संपर्क नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम महिला के घर पहुंची थी लेकिन घर बंद मिला। महिला के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। डॉ. शर्मा ने कहा कि महिला के घर के आसपास फॉगिंग करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि जापानी इंसेफेलाइटिस की रोकथाम के लिए जिले में टीकाकरण भी चल रहा है। इधर बताया जा रहा है महिला को पहले नानकमत्ता सीएचसी में भर्ती कराया गया था जहां से उसे हल्द्वानी रेफर किया गया था लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed