{"_id":"5dcaf7718ebc3e5b3b72a738","slug":"nanak-is-a-ship-named-descended-from-the-land-of-par-sitarganj-news-hld3637857106","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘नानक नाम जहाज है, चढ़े सो उतरे पार’ से गूंजी नानक देव की तपोस्थली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘नानक नाम जहाज है, चढ़े सो उतरे पार’ से गूंजी नानक देव की तपोस्थली
विज्ञापन
नानकमत्ता में नगर कीर्तन के आगे झाड़ू मार सफाई करती चल रही महिलाएं।
- फोटो : SITARGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी केंद्रों के ध्यानार्थ
‘नानक नाम जहाज है, चढ़े सो उतरे पार’ से गूंजी नानक देव की तपोस्थली
गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर निकाला विशाल नगर कीर्तन
अमर उजाला ब्यूरो
नानकमत्ता। गुरुनानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व पर विशाल और भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। संगत ने नगर कीर्तन का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। नगर कीर्तन में आनंदपुर साहिब से आई गतका पार्टी और गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब का मॉडल आकर्षण का केंद्र रहे। नगर कीर्तन पर विशेष प्लेन से फूलों की वर्षा ने सभी को आकर्षित किया।
मंगलवार को सिख पंथ के प्रथम गुरु श्री गुरुनानक देव के 550वे प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब की प्रबंधक कमेटी की ओर से गुरु महाराज की रहनुमाई और पंच प्यारों की अगुवाई में भव्य नगर कीर्तन गुरुद्वारा साहिब से शुरू हुआ। पर्व के उपलक्ष्य में रविवार को रखे गए श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के बाद गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सेवा सिंह गुरु महाराज के स्वरूप को अपने शीश पर बैठाकर फूलों से सजी पालकी तक लेकर आए और पालकी पर गुरु महाराज को विराजमान कराया। प्रमुख ग्रंथी के अरदास के बाद नगर कीर्तन बोले सो निहाल सत श्री अकाल... के उद्घोष एवं नानक नाम जहाज है, चढ़े सो उतरे पार... और सतगुरु नानक परगटेया मिटी धुंध जग चानन होया... कीर्तन से गुंजायमान हो उठा।
नगर कीर्तन डेरा कारसेवा मार्ग, सितारगंज मार्ग, खटीमा मार्ग से होते हुए बिजली कॉलोनी से देर शाम को वापस गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर संपन्न हो गया। कारसेवा के सामने पहुंचने पर डेरे की ओर से बाबा शीशा सिंह ने गुरु महाराज को रुमाला चढ़ाया और पंच प्यारो को सरोपा भेंट किया। इस दौरान पूरे नगर को तोरण द्वारों से सजाया गया था। संगत की ओर से श्रद्धालुओं के लिए नगर में जगह-जगह लड्डू, हलवा, चना, पकौड़ी और चाय के प्रसाद का वितरण किया गया। नगर कीर्तन में गुरुनानक स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गुरुनानक एकेडमी, गुरुनानक बालिका इंटर कॉलेज, गुरुनानक इंटर कॉलेज के छात्र-छात्रा बैंड पर धुन बजाते चल रहे थे।
विज्ञापन
गुरुनानक बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने पंजाब की संस्कृति का प्रदर्शन किया। डेरा कारसेवा की ओर से बनाया गया गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब का मॉडल आकर्षण का केंद्र बना रहा। श्री आनंदपुर साहिब से आई बाबा जोरावर सिंह बाबा फतेह सिंह की गतका पार्टी भाई जनरल सिंह के नेतृत्व में हैरतअंगेज करतब दिखा रही थी। नगर पंचायत चेयरमैन प्रेम सिंह टुरना की ओर से संगत के सहयोग से ग्लोबल कान्टेक्ट चार्टर प्लेन से नगर कीर्तन पर फूलों की वर्षा कराई गई। गुरनाम सिंह परवाना, बलदेव सिंह दानीबांगर, सलविंदर सिंह खालस के कविसरी जत्था ने संगत को गुरुओं की वाणी सुनाकर श्रद्धालुओं को निहाल किया। वहां गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सेवा सिंह, महासचिव प्रीतम सिंह संधू, सचिव केहर सिंह, कुलदीप सिंह पन्नू, निशान सिंह, जरनैल सिंह, त्रिलोक सिंह बघौरा, जोगिंदर सिंह, अमरजीत सिंह सेठी, विधायक पुष्कर सिंह धामी, राजपाल सिंह, गुरुद्वारा प्रधान रणजीत सिंह आदि थे।
फोटो फाइल-12एसटीजी02-06पी।
----
आज सजेगा धार्मिक दीवान, राज्यपाल पहुंचेंगी
नानकमत्ता। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नानकमत्ता साहिब की ओर से श्री गुरुनानक देव जी महाराज के 550वें प्रकाश पर्व पर दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत बुधवार को भव्य धार्मिक दीवान सजाया जाएगा। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने राज्यपाल बेबीरानी मौर्य, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित अनेक गणमान्य लोगों को कार्यक्रम में शिरकत करने का निमंत्रण भेजा था। राज्यपाल ने कार्यक्रम में आने की स्वीकृति दी है। राज्यपाल के आगमन को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। मंगलवार को एसडीएम सितारगंज विवेक प्रकाश, सीओ सितारगंज सुरजीत कुमार, सीओ खटीमा महेश चंद बिंजोला के साथ ही एलआईयू के अधिकारियों ने गुरुद्वारा पहुंचकर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के साथ बैठक कर राज्यपाल के कार्यक्रम की रूपरेखा पर विचार विमर्श कर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। इधर, जिला सूचना अधिकारी बीसी तिवारी ने भी राज्यपाल का कार्यक्रम जारी किया है। उन्होंने बताया कि राज्यपाल सुबह 10:30 बजे जीटीसी हैलीपैड देहरादून से हेलीकाप्टर से प्रस्थान कर 11:45 बजे गुरुनानक एकेडमी हैलीपैड नानकमत्ता पहुंचेंगी। यहां उनका 12:00 बजे से 1:45 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है। इसके बाद राज्यपाल दोपहर करीब ढाई बजे गुरुनानक एकेडमी नानकमत्ता से देहरादून के लिए रवाना होंगी।
----
गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर काटा केक
नानकमत्ता। श्री गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर धार्मिक डेरा कारसेवा की ओर से संचालित पंथ रतन बाबा हरबंश सिंह बाबा टहल सिंह चैरिटेबल अस्पताल में केक काटकर प्रकाश पर्व मनाया गया। वहां डेरा कारसेवा के जत्थेदार बाबा तरसेम सिंह, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सेवा सिंह, नगर पंचायत चेयरमैन प्रेम सिंह टुरना, गुरद्वारा प्रबंधक रणजीत सिंह, राजवीर सिंह, हरचरण सिंह, दिलबाग सिंह, डॉ. अमृत कौर, डॉ. सुभाष यादव आदि थे। ब्यूरो
12एसटीजी09पी - नानकमत्ता बाबा हरबंश सिंह बाबा टहल सिंह चैरिटेबल अस्पताल में केक काटते डेरा कारसेवा के लोग।

नानकमत्ता बाबा हरबंश सिंह बाबा टहल सिंह चैरिटेबल अस्पताल में केक काटते डेरा कारेसवा के लोग।- फोटो : SITARGANJ

नानकमत्ता में गुरुनानक प्रकाश पर्व पर आकर्षक झालरों से सजाया गया गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साह?- फोटो : SITARGANJ

नानकमत्ता में नगर कीर्तन के दौरान फूलों की वर्षा करता चार्टर प्लेन।- फोटो : SITARGANJ