फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Nainital wins.

अंतरराज्यीय कराटे प्रतियोगिता में नैनीताल के खिलाड़ियों ने मारी बाजी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Nainital wins.
बाजपुर में कराटे प्रतियोगिता में विजेताओं को सम्मानित करते अतिथि। - फोटो : BAZPUR
यहां आयोजित अंतरराज्यीय कराटे प्रतियोगिता में नैनीताल के खिलाड़ियों ने बाजी मारी।
विज्ञापन

सोमवार को रामराज रोड स्थित एक गार्डन में आयोजित प्रतियोगिता में गोरखपुर, उड़ीसा, इंदौर, जम्मू कश्मीर, दिल्ली, रामपुर, बरेली, गोरखपुर, नैनीताल, काशीपुर, हल्द्वानी, रुद्रपुर, बनबसा, खटीमा, बाजपुर के 250 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
आयोजक शितोरियू कराटे उत्तराखंड के सचिव सेंसेई मिंटू कुमार सैनी ने बताया कि प्रथम इंटर स्टेट कराटे प्रतियोगिता में नैनीताल प्रथम, हल्द्वानी द्वितीय, मध्य प्रदेश की टीम तृतीय स्थान पर रही। बालिका वर्ग में मध्यप्रदेश की शाक्षी पांचाल ने स्वर्ण पदक, उत्तराखंड की भावना और मुखिया ने रजत, अंजू तिवारी ने कांस्य पदक प्राप्त किया। बालक वर्ग में स्नेह प्रताप, विशेष खटीक, ऋषिकेश पांडे, पायल सहदेव ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। विजेता खिलाड़ियों को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार, भाजपा नेता अतुल पांडेय, व्यापार मंडल अध्यक्ष गणेश राय खुल्लर ने मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तराखंड एथलेटिक्स गेम्स सिलेक्शन कमेटी के अध्यक्ष विजेंद्र चौधरी, नगर पालिका अध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते, जीजीआईसी की प्रभारी प्रधानाचार्या इंदिरा पांडेय, सिकाई इंडिया के अध्यक्ष शिहान नरेंद्र चौहान, सिकाई इंडिया के सचिव शिहान हिमांशु कुलेठा, इमरान खान, अमित सैनी ने दीप जलाकर कर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed