फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Nagar ayukt has taken initiative for cleanliness

पर्यावरण मित्र नहीं माने तो नगर आयुक्त ने स्वयं उठाया झाडू , हंगामा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 12:41 AM IST
विज्ञापन
Nagar ayukt has taken initiative for cleanliness
रुद्रपुर बाजार में सफाई करतीं नगर आयुक्त रिंकू बिष्ट। - फोटो : RUDRAPUR
पर्यावरण मित्रों के तीन दिन से कार्य बहिष्कार के चलते शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं। इस पर बुधवार को नगर आयुक्त रिंकू बिष्ट ने श्रमिकों के साथ स्वयं शहर की सफाई शुरू कर दी। इससे भड़के पर्यावरण मित्रों ने शहर में जुलूस निकाल दिया। कूड़ा उठाने वाले डोर टू डोर वाहन को नैनीताल हाईवे पर रोक दिया। पर्यावरण मित्रों ने नगर निगम गेट पर धरना देकर अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। बवाल की आशंका को देखते हुए निगम गेट पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई।
विज्ञापन

देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले अपनी पांच सूत्री मांग को लेकर पर्यावरण मित्र सोमवार से कार्य बहिष्कार पर हैं। शहर के सभी वार्डों में कूड़े के ढेर लगने की शिकायत पर नगर आयुक्त रिंकू बिष्ट ने कर्मचारियों के साथ बाजार क्षेत्र में पहुंचकर स्वयं झाड़ू लगा दी। निगम कर्मियों के साथ ही अग्रसेन चौक पर मौजूद श्रमिकों ने भी सफाई की। इसका पता चलने पर रुद्रपुर नगर निगम में धरना दे रहे पर्यावरण मित्र जुलूस निकालकर गांधी पार्क पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने नगर आयुक्त के स्वयं और दूसरे श्रमिकों से सफाई करवाने का विरोध किया। आक्रोशित पर्यावरण मित्रों ने बाजार क्षेत्र में जा रहे नगर निगम के कूड़ा वाहन को हाईवे पर रोक दिया। हंगामा बढ़ने पर गांधी पार्क में पुलिस फोर्स पहुंच गई। इसके बाद पर्यावरण मित्र नगर निगम के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नगर निगम कार्यालय पहुंचे जहां नगर निगम गेट पर धरना देने के बाद परिसर में सभा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण मित्रों का वर्षों से उत्पीड़न किया जा रहा है। निगम की आय में लगातार बढ़ोतरी होने के बावजूद उन्हें समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी जब तक मांगे नहीं मानी जाएंगी, कार्यबहिष्कार जारी रहेगा। वहां पर सुनील, जियालाल, राजीव खैरालिया, सुनील कुमार गुरू, रिंकू मनौठिया, विक्की, अनिल कुमार, राहुल, बसंतलाल, रंजीत राजू, गौतम आदि थे।
पर्यावरण मित्रों की मांगे शासन स्तर की हैं। नगर निगम से इनका समाधान नहीं हो सकता है। पर्यावरण मित्रों के कार्यबहिष्कार से शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए थे। समाज को संदेश देने के लिए मैंने स्वयं बाजार क्षेत्र में झाड़ू लगाया और शहर के व्यापारियों ने भी इसमें मुझे सहयोग किया।

- रिंकू बिष्ट, नगर आयुक्त, रुद्रपुर
पर्यावरण मित्रो की मांगें
1- आउटसोर्स कर्मियों के ईपीएफ खाते में पैसा जमा कराया जाए।
2-मोहल्ला स्वच्छता समिति की ओर से पर्यावरण मित्रों को रखा जाए।
3-मृतक के परिवार को पारिवारिक पेंशन ग्रेच्युटी का भुगतान किया जाए।
4- 2018 से नियमिति पर्यावरण मित्रों का पीएफ काटा जाए।
5- संविदा कर्मियों को नियमित किया जाए।
शहर में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर
रुद्रपुर। पर्यावरण मित्रों की तीन दिन से जारी हड़ताल के कारण रुद्रपुर शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं। पर्यावरण मित्रों ने मांगे पूरी न होने तक कूड़ा न उठाने का एलान किया है। बुधवार को गांधी पार्क, मुख्य बाजार, गांधी कालोनी, गोल मार्केट, ट्रांजिट कैंप समेत विभिन्न वार्डों में गंदगी के ढेर नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed