फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   My soil, my country, this is the message of patriotism

Udham Singh Nagar News: मेरी माटी, मेरा देश, ये है राष्ट्र प्रेम का संदेश

Fri, 11 Aug 2023 01:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 11 Aug 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
My soil, my country, this is the message of patriotism
दिनेशपुर नगर पंचायत कार्यलय में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में शामिल लोग। 
गदरपुर/दिनेशपुर। मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत नौ ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। राजपुर फतेहगंज के प्राथमिक विद्यालय और श्रीरामपुर गांव में विधायक अरविंद पांडे ने ग्रामीणों को मेरी माटी मेरा देश अभियान की जानकारी दी। वहां ग्राम प्रधान भवेष कुमार, जिला पंचायती राज अधिकारी रमेश त्रिपाठी आदि थे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ग्राम पंचायत खेमपुर में प्रधान लेखराज, धीमरखेड़ा में मरजीना, कुआंखेड़ा में रजपुरा में भजन लाल, श्रीरामपुर में ललिता विश्वास, बुक्सौरा में मनदीप कौर, पत्थरकुई में सिल्की चंदर खेडा, खानपुर पश्चिम में राजबाला एवं राजपुर फतेहगंज में रजनी सैनी ने शिला फलकम स्थापना, वसुधा वंदन, वीरों को नमन, झंडारोहण और राष्ट्रगान गाया।
विज्ञापन

आनंदखेड़ा और बुक्सौरा में डीपीआरओ रमेश चंद्र त्रिपाठी ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी नरेश मिश्रा को सम्मानित किया और अमृत वाटिका में पौधा रोपा। वहां बीडीओ शेखर जोशी, अमित नारंग, अमित मेहरा, राजपाल सिंह चौहान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर वरिष्ठ सहायक मुकेश भंडारी के नेतृत्व में पालिका कर्मचारियों की टीम ने वार्ड पांच में सिटी मॉडल इंटर कॉलेज, वार्ड छह में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क, वार्ड सात में प्राथमिक विद्यालय प्रथम व वार्ड आठ में मदरसा दारुल उलूम के परिसर से मिट्टी एकत्र की।
वहां पर अशोक बांगा, जयपाल शर्मा, मुकेश कुमार, दीपेश जोशी, तौसीफ अहमद मौजूद थे। इधर, नगर पंचायत दिनेशपुर कार्यालय में सभासदों, कर्मचारियों ने मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत विभिन्न वार्डों से मिट्टी एकत्र की और पंच प्रण प्रतिज्ञा ली। वहां अध्यक्ष सीमा सरकार, ईओ सरोज गौतम, सभासद हिमांशु सरकार, प्रजित मंडल आदि थे।



लालपुर में शिला फलकम का निर्माण किया
किच्छा। नगर पंचायत लालपुर में मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत किसान इंटर कालेज में शिला फलकम का निर्माण कर अनावरण कर अमृत वाटिका में पौधे रोपे गए। ध्वजारोहण के बाद स्कूली बच्चों ने राष्ट्रगान गाया। कार्यक्रम में नगर पंचायत लालपुर के ईओ आरपी बेंजवाल, प्रधानाचार्य फैज अहमद खां, राजेश तिवारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुबेग सिंह गिल समेत कई लोग थे।
प्रधान रिजवी खातून ने की शिलाफलकम की स्थापना
जसपुर। ग्राम पंचायत मेघावाला में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान रिजवी खातून ने शिलाफलकम की स्थापना एवं अनावरण कर किया। खंड विकास अधिकारी गंगा गिरी गोस्वामी, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने पंचप्रण, शपथ, वीरों का वंदन, झंडा रोहण एवं राष्ट्रगान किया। वहां राजेश यादव, उप ब्लॉक प्रमुख गुर ताज सिंह भुल्लर, प्रधान हुकुम सिंह, जसवीर कौर, सपना देवी, ममता देवी मुकेश कुमार रहे। संवाद

भारत को विश्व की महाशक्ति बनाने की अपील
काशीपुर/बाजपुर। पं. गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज में ''''मेरी माटी मेरा देश'''' कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी रणजीत सिंह नेगी ने की। एनएसएस स्वयंसेविका कृतिका तिवारी ने बताया कि 9 अगस्त 1942 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में भारत छोड़ो आंदोलन प्रारंभ हुआ जिसके परिणाम स्वरूप 15 अगस्त 1947 को देश ने स्वतंत्रता का सवेरा देखा।
कशिश ने सत्य, अहिंसा और अनुशासन के रास्ते पर चलकर देश को विश्व की महाशक्ति बनाने की अपील की। इसके बाद बीईओ नेगी ने विद्यालय में विभिन्न प्रजाति के पौध रोपे। वहां पर प्रधानाचार्य अजय शंकर कौशिक, एनएसएस प्रभारी अमित नारंग, प्रमोद कुमार, प्रिया गोयल, राजू गौतम, शैली, राखी भारद्वाज, सुरेश सिंह आदि मौजूद रहे।



बाजपुर के गांव खमरिया में बृहस्पतिवार को स्मारक पटि्टका की स्थापना की गई। समूह की महिलाओं सहित अन्य लोगों ने पांच बिंदुओं की प्रतिज्ञा ली। वहां बीडीओ बसंत जोशी, एबीडीओ सुरेश पंत, प्रधान गोपाल सिंह डोगरा, ललित ग्वाल, तारिक अहमद आदि थे।


शांतिपुरी में शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
शांतिपुरी। मेरी माटी मेरा देश के तहत ग्राम शांतिपुरी नंबर एक के पंचायत भवन में स्वतंत्रता सेनानी कमल सिंह ठठोला को श्रद्धांजलि दी गई। ग्राम प्रधान विमला जोशी और नोडल अधिकारी रामसिंह मेहता ने स्व. ठठोला के परिजनों को सम्मानित किया। इस दौरान ग्रामीणों ने पौधरोपण भी किया। इधर शांतिपुरी नंबर 2 में ग्राम प्रधान चंद्रकला कोरंगा और नोडल अधिकारी गुरप्रीत कौर ने स्व. तारा दत्त शर्मा, स्व. रामदत्त जोशी, स्व. जय दत्त जोशी, स्व. हर्ष सिंह रौतेला, स्व. महेश चंद्र सिंह, स्व. भरत चंद को याद किया और परिजनों को सम्मानित किया।


खटीमा में शहीद वीर सैनिकों के लगाए शिलापट
खटीमा। अमृत महोत्सव के तहत मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत पालिकाध्यक्ष सोनी राणा ने शहीद स्मारक पर वीर सैनिकों के शिलापट लगाए। इस दौरान ईओ, सभासद और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ने शहीदों को नमन किया। राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर राष्ट्रीय गीत गाया। अंत में राष्ट्र भक्ति का संकल्प लेते हुए वीर शहीदों को नमन किया। वहां सभासद संघ अध्यक्ष जेपी सिंह, विश्वनाथ यादव, रेनू भंडारी, नीरज रस्तोगी, विजय कुमार, नफीस, गोकुल ओली आदि थे। कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजनों को सम्मानित किया।
शिलापट्ट में दस शहीदों ज्वाला दत्त, रघुवर दत्त, हीरा चंद, दान सिंह, हवलदार जगदीश सिंह, नायक भगवान सिंह, नायक खीम सिंह, सिपाही जगदीश, पीटीआर गोविंद बिष्ट, सिपाही दर्शन सिंह के नाम हैं। उन्होंने पीएम मोदी के इस प्रयास की सराहना की।

इधर ग्राम कुटरा में शिवम ग्राम संगठन के कार्यकर्ताओं ने शिलापट लगाए। अमृत वाटिका में पौधे रोपे। इस मौके पर पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed