फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Muvaible Transfarmer in Usnagar

Udham Singh Nagar News: ट्रांसफार्मर फुंकने पर चार घंटे में बहाल हो जाएगी बिजली

Sat, 27 May 2023 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 27 May 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Muvaible Transfarmer in Usnagar
रुद्रपुर। अब ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद जनता को बिजली के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। जनता की सुविधा के लिए ऊर्जा निगम रुद्रपुर, किच्छा, गदरपुर और दिनेशपुर क्षेत्र के बिजली उपकेंद्रों में छह नए मूवेबल ट्रॉली ट्रांसफार्मर रख रहा है। इसके लिए ऊर्जा निगम मुख्यालय से पंद्रह लाख रुपये का बजट मिल गया है।
विज्ञापन

बिजली उपकेंद्रों में ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद मरम्मत के लिए छह से 24 घंटे तक लग जाते हैं। इससे लोगों को काफी दिक्कतें और असुविधा होती है। गर्मी में लोड बढ़ने से ट्रांसफार्मर फुंकने की घटनाएं अधिक होती हैं। कई बार ट्रांसफार्मर फुंकने पर लोगों को बिजली के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। इस कारण गर्मी में दिक्कतें होतीं हैं। पानी की आपूर्ति भी प्रभावित होती है। इस समस्या को सुलझाने के लिए ऊर्जा निगम रुद्रपुर सर्किल में नए मूवेबल ट्राॅली ट्रांसफार्मर लगा रहा है।
विज्ञापन

इसके बाद ट्रांसफार्मर फुंकने अथवा किसी प्रकार की खराबी आने पर भी चार घंटे में ट्रांसफार्मर को बदला या सुधारा जा सकेगा। इनमें से हर ट्रांसफार्मर की क्षमता 400 केवीए होगी। इससे आसपास के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लगातार बिजली की आपूर्ति की जा सकेगी। इसके साथ ही ट्राॅली और अन्य विद्युत सामग्रियों को भी बिजली केंद्रों में स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




रुद्रपुर सर्किल के इन बिजली उपकेंद्रों पर लगेगा मूवेबल ट्रांसफार्मर

भदईपुरा, मटकोटा, नवोदय, किच्छा, गदरपुर, दिनेशपुर



क्षेत्र में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति बनाए रखने के लिए मूवेबल ट्राॅली ट्रांसफार्मर को लगाया जाएगा। इससे चार घंटे के अंदर ही खराब ट्रांसफार्मर को शीघ्र बदलकर नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। इससे आसपास के क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति लगातार बनी रहेगी। इसके लिए मुख्यालय से इनको लगाने के लिए अनुमति मिल गई है। शीघ्र ही इन सभी को क्षेत्र के निर्धारित बिजली उपकेंद्रों पर स्थापित किया जाएगा। - शेखर त्रिपाठी, एसई, ऊर्जा निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed