फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Murder in Us Nagar

लालच ने तीन महीने में ही कत्ल कर दिया पवित्र रिश्ता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Murder in Us Nagar
घटना स्थल पर लगी लोगों की भीड़। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। समाज में सदियों से व्याप्त दहेज की कुप्रथा ने एक बार फिर पवित्र रिश्ते को कलंकित किया है। दहेज के लालच की भेंट चढ़ा यह रिश्ता तीन माह भी नहीं चल सका।
विज्ञापन

वेल्डिंग का काम करने वाले खेड़ा निवासी रियाजुद्दीन ने 24 अक्तूबर 2020 को अपनी इकलौती पुत्री फरहा का निकाह धूमधाम से किया था। उन्होंने पुत्री के ससुरालियों की मांग पर अपनी हैसियत के हिसाब से कार समेत अन्य सामान दिया था। मृतका के परिजनों का आरोप है कि इससे दहेज के लालचियों का पेट नहीं भरा। आए दिन फरहा के साथ मारपीट की जाती थी। आखिर बृहस्पतिवार को उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

परिजनों ने आरोप लगाया था कि निकाह के समय मशकूर ने अपनी अच्छी इनकम को लेकर झूठी जानकारियां दी थीं। उसने कहा था कि उसकी कई गाड़ियां चलती हैं जिससे अच्छी आय होती है, लेकिन शादी के बाद जब फरहा घर पहुंची तो पोल खुल गई। आरोप है कि निकाह के बाद नया कारोबार शुरू करने के लिए वह पांच लाख रुपये की भी मांग कर रहा था। जब उसकी मांग पूरी नहीं हुई तो उसने फरहा की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के भाइयों के साथ भी ससुरालियों ने मारपीट की
रुद्रपुर। फरहा की मौत की सूचना मिलने पर जब मायके पक्ष के लोग सुसराल में पहुंचे तो आरोप है कि ससुरालियों ने उनके साथ मारपीट कर दी। मृतका के चचरे भाई फिरोज को मारपीट में चोट भी लगी। मायके पक्ष के लोगों ने पुलिस को बताया कि जब वे फरहा की ससुराल पहुंचे तो वह मृत पड़ी थी। उन्होंने पूरे परिवार पर फरहा की हत्या करने का आरोप लगाया तो वे भड़क गए, जिसके बाद उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। आरोप लगाया कि मशकूर को बचाने के लिए ही परिवार वालों ने ही उसे कोतवाली पहुंचने की सलाह दी।
जिले में दो साल में 21 बेटियां चढ़ीं दहेज की बलि
रुद्रपुर। सरकार की ओर से किए जा रहे बेटी बचाओ अभियान और नारी सशक्तिकरण के दावे ऊधमसिंह नगर जिले में फेल साबित हो रहे हैं। जिले में दो साल में 21 बेटियां दहेज की बलि चढ़ा दी गईं।

बृहस्पतिवार को नए साल के पहले सप्ताह में ही रुद्रपुर के भदईपुरा क्षेत्र में दहेज के लिए नवविवाहिता फरहा की हत्या की घटना ने एक बार फिर लोगों को झकझोर दिया है। जिले में पिछले करीब दो साल की अवधि में यह दहेज हत्या की 21वीं शर्मनाक घटना है, जबकि जिले में वर्ष 2020 में दहेज हत्या के 19 केस दर्ज हुए थे। जिले वर्ष 2020 में दुष्कर्म की 142 केस दर्ज हुए थे। वर्ष 2021 में दुष्कर्म के 191 केस दर्ज किए गए। वर्ष 2020 में जिले में 63 महिलाओं के अपहरण हुए थे, जबकि 2021 में महिला अपहरण के 82 मामले दर्ज किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed