फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Murder in Gadarpur

गदरपुर में पत्थर से कूचकर युवती की हत्या से सनसनी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Murder in Gadarpur
गदरपुर। शहर के वार्ड नंबर दो स्थित भोला कालोनी में एक युवती का लहूलुहान हालात शव मिला है। मृतका के कपड़े भी अस्तव्यस्त थे। शव के पास खून से सना बट्टा (सिल पर कुछ पीसने के काम में आने वाला पत्थर) मिला है, आशंका जताई जा रही है कि इसी पत्थर से कूचकर युवती की हत्या की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर दो भोला कॉलोनी में तालिब ग्राम कुमरिया, मिलक खानम में अपनी साली शगुफ्ता की शादी में गया था। उसके साथ उसकी पत्नी शबनम, आठ साल की बहन सोफिया और पांच साल के भाई अनीस भी थे। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे परिजन घर लौटे थे।
विज्ञापन

तालिब ने घर में मौजूद अपनी 21 वर्षीय बहन शाइस्ता को आवाज दी थी। शाइस्ता मंगलवार को शादी में शामिल होने के बाद घर लौट आई थी लेकिन जब शाइस्ता की आवाज नहीं आई तो तालिब ने परदा हटाकर देखा तो वह खून से लथपथ चारपाई पर पड़ी थी। उसके सिर से बहा खून सूख चूका था और कपड़े भी अस्त-व्यस्त थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाइस्ता को इस हालात में देखकर उसकी भाभी शबनम और परिजनों की चीख निकल गई। शोर-शराबा सुनकर आस पड़ोस के लोग और पालिकाध्यक्ष गुलाम गौश भी मौके पर पहुंच गए। इधर सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र शाह पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मुआयना किया। पुलिस ने घटनास्थल के पास से खून से सना बट्टा बरामद किया। एसपी काशीपुर प्रमोद कुमार ने गदरपुर पहुंचकर जानकारी हासिल की।
बताया जाता है कि शाइस्ता की तीन वर्ष पूर्व ग्राम बड़ा हसनपुर जिला मुरादाबाद निवासी इमरान के साथ शादी हुई थी और अपने पति इमरान से अलग रहकर अपने भाई तालिब के घर पर रह रही थी। पुलिस ने शाइस्ता के परिजनों के अलावा पड़ोसियों से भी पूछताछ की।
मृतका को लेकर तमाम चर्चाएं
गदरपुर। संदिग्ध हालात में शाइस्ता की मौत मामले में मोहल्ले में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। शाइस्ता कुछ दिन से घर में अकेली रह रही थी। बताया जाता है कि बीते शुक्रवार को उसकी बहन नूर बानो और बहनोई आरिफ भी कुछ दिन रुकने के बाद अपने घर लौट गए थे। चर्चा है कि किसी बात को लेकर उनकी नोकझोंक भी हुई थी।
पुलिस को नहीं मिला मोबाइल
गदरपुर। पुलिस शाइस्ता की मौत के कारणों की बारीकी से जांच कर रही है। बताया जाता है कि शाइस्ता के पास 3-4 मोबाइल थे लेकिन घटनास्थल से पुलिस को कोई भी फोन नहीं मिला, जिससे इस बात को बल मिलता है कि हत्यारा कोई करीबी या जानकार ही है जिसने शाइस्ता की हत्या के बाद मोबाइल फोन भी गायब कर दिए हैं।
एक के बाद एक हुई घटनाओं से हर कोई स्तब्ध
गदरपुर। बहन शाइस्ता की मौत की घटना ने तालिब और उसके परिवार को स्तब्ध कर दिया है। करीब तीन वर्ष पहले तालिब की मां शमीम की एक मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई थी और उसके वालिद वकील अहमद का भी इंतकाल हो गया। हर कोई परिवार के ऊपर आई इस विपदा को सुनकर स्तब्ध था।

युवती की हत्या के कारणों की बारीकी से जांच की जा रही है, और साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक समय और कारणों की पुष्टि होगी। -प्रमोद कुमार, एएसपी काशीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed