{"_id":"653418722a3d1ce9350b7c56","slug":"murder-case-in-rudrapur-rudrapur-news-c-242-1-rdp1001-4999-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: नेकपाल के साथी पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: नेकपाल के साथी पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज
Sat, 21 Oct 2023 11:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 21 Oct 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। तीन दिन पहले भदईपुरा में नेकपाल की संदिग्ध मौत मामले में पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मौत का राज जानने के लिए विसरा को फोरेंसिक लैब भेजने की तैयारी कर रही है।
वार्ड नंबर 14 शनि मंदिर के पास रहने वाली ममता ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा कि उसका भाई नेकपाल उसके साथ रहता था। 18 अक्तूबर की रात नागेश साहनी निवासी भदईपुरा उसके भाई को घर से बुलाकर ले गए थे। रात एक बजे उसे सूचना मिली थी कि उसके भाई का शव लहूलुहान हालत में नागेश के घर के बाहर पड़ा है। उसे मोहल्लेवालों ने बताया कि नागेश और उसके बीच लड़ाई-झगड़ा हो गया था। नागेश ने अपने घर की छत से उसके नेकपाल को धक्का दे दिया था। सड़क पर गिरकर सिर पर चोट लगने से उसकी मौत हो गई थी।
पुलिस आरोपी के खिलाफ धारा 304 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना के बाद फरार चल रहे नागेश को पुलिस ने पकड़ लिया है। रविवार को पुलिस आरोपी की कोर्ट में पेश करने की कार्यवाही करेगी। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने नेकपाल की मौत का पता लगाने के लिए विसरा जांच को एफएसएल भेजा जाएगी। आरोपी के बारे में कुछ सुराग लगे हैं, जल्द ही गिरफ्तारी की होगी।