फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Murder case against private hospital operator

Udham Singh Nagar News: निजी अस्पताल संचालक के खिलाफ हत्या का केस

Sun, 04 May 2025 01:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 04 May 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Murder case against private hospital operator
काशीपुर। रेलवे ट्रेक किनारे एक निजी अस्पताल के कंप्यूटर ऑपरेटर का शव मिलने के मामले में पुलिस ने भाई की तहरीर के आधार पर निजी अस्पताल संचालक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

टांडा चौकी क्षेत्र में 30 अप्रैल की देर रात रेलवे लाइन के किनारे कंप्यूटर ऑपरेटर का शव मिला था। टांडा चौकी क्षेत्र के विकास नगर निवासी राहुल कुमार पुत्र स्व. सोहन लाल ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी। बताया कि 30 अप्रैल को उसका भाई मुरादाबाद रोड स्थित अनमोल हॉस्पिटल में ड्यूटी करने के लिए गया था।
विज्ञापन

अस्पताल में उसका वेतन प्रतिमाह 30 हजार रुपये था लेकिन अस्पताल संचालक मोहम्मद वसीम अंसारी ने लगभग दो साल से वेतन नहीं दिया है। उसके भाई ने अपना रुका हुआ वेतन मांगा तो उसे अस्पताल बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को अस्पताल जाने के बाद वह नहीं लौटा। सीओ दीपक सिंह ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर आरोपी अस्पताल संचालक वसीम अंसारी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed