फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Municipal Corporation Initiative in Rudrapur: 'C-Mart' to be Established for Women

Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर में नगर निगम की पहल, महिलाओं के लिए बनेगा सी मार्ट

Tue, 26 May 2026 12:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 26 May 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation Initiative in Rudrapur: 'C-Mart' to be Established for Women
रुद्रपुर। नगर निगम ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल की है। शहर में जल्द ही एक सी मार्ट का निर्माण किया जाएगा। इस मार्ट में महिलाओं को अपनी दुकानें संचालित करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

यह कदम स्थानीय महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है। नगर निगम इस परियोजना के लिए उपयुक्त स्थान की पहचान कर रहा है। स्थान चिह्नित होने के बाद विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जाएगी। सी मार्ट महिलाओं को अपने उत्पादों को बेचने के लिए एक संगठित मंच प्रदान करेगा। इससे उन्हें अपने छोटे व्यवसायों को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। निगम का मानना है कि यह पहल महिला उद्यमियों को प्रोत्साहन देगी। उनके उत्पादों को व्यापक बाजार तक पहुंचाने में सहायक होगी। परियोजना से स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन

हस्तशिल्प और घरेलू उत्पाद की हो सकेगी ब्रिकी
सी मार्ट की स्थापना से महिलाएं स्वरोजगार कर सकेंगी। वे विभिन्न प्रकार के हस्तशिल्प, घरेलू उत्पाद और अन्य वस्तुएं बेच सकेंगी। निगम की पहल उन्हें अपनी आय बढ़ाने और परिवार का सहयोग करने में सक्षम बनाएगा। नगर निगम का लक्ष्य है कि इस पहल से हजारों महिलाएं लाभान्वित हों।
विज्ञापन
विज्ञापन



नगर निगम इस परियोजना पर तेजी से काम कर रहा है। जगह के चयन के लिए विभिन्न विकल्पों पर विचार किया जा रहा है। डीपीआर में मार्ट की संरचना, दुकानों की संख्या और अन्य सुविधाओं का विवरण होगा। परियोजना को समयबद्ध तरीके से पूरा करने की योजना है। निगम स्थानीय समुदायों और महिला समूहों के साथ भी परामर्श करेगा। विकास शर्मा, मेयर, रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed