{"_id":"684b297a237d6264d9016e1c","slug":"mumtaz-sexually-abused-her-by-posing-as-monu-case-registered-under-pocso-bazpur-news-c-235-1-ksp1006-128278-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: मुमताज ने मोनू बनकर किया शारीरिक शोषण, पॉक्सो में केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: मुमताज ने मोनू बनकर किया शारीरिक शोषण, पॉक्सो में केस
Fri, 13 Jun 2025 12:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 13 Jun 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
बाजपुर। क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती ने कोतवाली में तहरीर देकर एक युवक पर हिंदू नाम बताकर उसे प्रेम जाल में फंसाकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने तहरीर के माध्यम से बताया कि दो साल पहले वह नाबालिग थी। इस दौरान एक युवक ने हिंदू नाम मोनू बताकर उससे परिचय बढ़ाया।
आरोपी युवक ने प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ शारीरिक शोषण और स्कूल जाते समय पीछा कर छेड़छाड़ की। सीओ विभव सैनी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी मुमताज अली निवासी बाजपुर के खिलाफ पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच महिला एसआई प्रियंका टम्टा को सौंपी गई है।