{"_id":"d65ce13a4499d8fc5e43284ab813705f","slug":"multipurpose-camp-drew-crowds-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ी भीड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ी भीड़
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/जसपुर।
Updated Sun, 18 Oct 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुउद्देशीय शिविर में फरियादियों की भारी भीड़ उमड़ी। शिविर में 177 शिकायतों का निस्तारण किया गया। कृषि उत्पादन मंडी समिति प्रांगण में शनिवार को आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में अतिक्रमण, दाखिल खारिज के मुद्दे छाए रहे। डीएम पंकज पांडे ने नगर पालिका के कार्यों की जांच के लिए समिति का गठन किया।
विज्ञापन
कहा कि दाखिल खारिज के मामले में किसी वरिष्ठ अधिकारी द्वारा निरीक्षण कराया जाएगा। बिना किसी कारण के पेंडिंग दाखिल खारिज के मामलों का तुरंत निस्तारण किया जाएगा। डीएम ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टाल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
उन्होंने अधिकारियों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी जनता को देने के निर्देश दिए। उन्होंने बीपीएल कोड धारकों को क्रमांक के अनुसार इंदिरा आवास दिलाने, टूटी फूटी सड़कों की मरम्मत मनरेगा से कराने के निर्देश बीडीओ को दिए। शिविर में ग्राम भवानीपुर निवासी चरनजीत कौर ने कहा कि वह विधवा है।
विज्ञापन
पांच वर्ष पूर्व उसकी पुत्री के विकलांग प्रमाण पत्र में उसके पिता का गलत नाम दर्ज हो गया। जिसे नहीं सुधारा जा सका। डीएम ने सीएमओ को तुरंत कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
आदेश चौहान, दिग्विजय सिंह, भूपेंद्र गहलोत ने कहा कि नगर पालिका ने नाला निर्माण के लिए एक व्यक्ति से भूमि की अदला बदली की थी।
नगर पालिका ने उससे प्रभावित होकर ज्यादा मूल्य की दुगनी जमीन उसके नाम कर दी। अधिवक्ताओं ने कहा कि तहसील में दाखिल खारिज के मामले वर्षों से लंबित हैं।
दाखिल खारिज नहीं किया जा रहा। डीएम ने सीओ काशीपुर को सड़कों से अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए। शिविर में 18 विधवा, 30 वृद्धावस्था, पांच विकलांग, 2 बौनों की पेंशन स्वीकृत की गई।
72 आय, 22 जाति, 13 स्थायी प्रमाण पत्र बनाए गए। शिविर में विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, ब्लॉक प्रमुख सपना रानी, सीडीओ आशीष श्रीवास्तव, आरसी तिवारी, अनुराग शंखधर, रतन सिंह, एसडीएम एचएस मर्तोलिया आदि उपस्थित थे।