फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Multi-state network of fake book racket exposed

Udham Singh Nagar News: नकली किताब गिरोह का बहु-राज्यीय नेटवर्क बेनकाब

Sun, 05 Apr 2026 01:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 05 Apr 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Multi-state network of fake book racket exposed
रुद्रपुर। जिले के चर्चित एनसीईआरटी किताब घोटाले के मामले में गिरफ्तार नफीस खान उर्फ राजू ने कई बड़े खुलासे किए हैं। सामने आया है कि किरतपुर कोलड़ा स्थित गोदाम में पहले भी नकली किताबों का स्टॉक रखा गया था लेकिन बाद में इसे राजस्थान शिफ्ट कर दिया गया था। वहां से भी अलग-अलग सप्लायर को नकली किताबें सप्लाई की जाती थीं। एसआईटी इस मामले में मुख्य मास्टरमाइंड की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

बीते माह एनसीईआरटी के सहायक उत्पादन अधिकारी दीपक कुमार की तहरीर पर पुलिस ने गोदाम स्वामी राजेश कुमार जैन, संचालक संदीप और शाहरुख के खिलाफ कॉपीराइट अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद फरार चल रहे मुख्य आरोपित संदीप और शाहरुख की तलाश में पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी लेकिन दोनों हाथ नहीं आए। जांच के दौरान पुलिस को गोदाम किराये के ऑनलाइन भुगतान की जानकारी मिली जिसके बाद मेरठ में छानबीन तेज की गई।
विज्ञापन

इसी क्रम में गोदाम की देखरेख करने वाले, मजदूर और ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था कराने वाले नफीस खान उर्फ राजू से एसआईटी ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने कई अहम राज खोले। उसने बताया कि पहले भी नकली किताबों का स्टॉक इसी गोदाम में रखा गया था जिसे बाद में राजस्थान शिफ्ट कर दिया गया था। वहां से किताबों को अलग-अलग स्थानों पर सप्लाई किया जाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि जांच में सामने आया कि नफीस खान मुख्य आरोपित संदीप और शाहरुख के साथ मिलकर अलग-अलग राज्यों में गोदाम किराए पर लेकर नकली एनसीईआरटी किताबों का भंडारण करता था। पुलिस ने उसे शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया था।

--
गोदाम स्वामी राजेश कुमार जैन ने किया पुलिस को गुमराह
नफीस ने यह भी खुलासा किया कि जनवरी में दोबारा उसी गोदाम में नकली किताबों का बड़ा स्टॉक रखा गया था जबकि इससे पहले गोदाम स्वामी राजेश कुमार जैन ने पुलिस को यह कहकर गुमराह किया था कि उन्होंने पहली बार गोदाम किराये पर दिया है। एसपी क्राइम जितेंद्र चौधरी ने बताया कि अब गोदाम स्वामी की संलिप्तता की भी गहन जांच की जा रही है।


नफीस पर मेरठ और बरेली में दर्ज हैं कई मामले
एसएसपी के अनुसार, नफीस खान पर पहले भी कॉपीराइट अधिनियम के तहत मेरठ के परतापुर थाने में वर्ष 2020 और बरेली के भोजीपुरा थाने में 2023 में मामले दर्ज हैं। वह पूर्व में जेल भी जा चुका है। गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।


मामले में एसआईटी की जांच जारी है। फरार आरोपितों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। जल्द ही इस नकली किताब गिरोह का पूरा खुलासा कर दिया जाएगा। -अजय गणपति, एसएसपी, यूएस नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed