फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Mukherjee became the president of Nirvana and DK Singh became the general secretary

ओलंपिक एसोसिएशन के अघ्यक्ष बने मुखर्जी, डीके सिंह महासचिव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Mukherjee became the president of Nirvana and DK Singh became the general secretary
उत्तरांचल ओलंपिक एसोसिएशन के नए पदाधिकारी। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। उत्तरांचल ओलंपिक एसोसिएशन के पदाधिकारियों के रविवार को निर्विरोध निर्वाचन हुए। मुखर्जी निर्वाण को एसोसिएशन का अध्यक्ष बनाया गया जबकि डीके सिंह लगातार दूसरी बार एसोसिएशन के महासचिव बने।
विज्ञापन

रुद्रपुर के एक होटल में आयोजित एसोसिएशन की वार्षिक बैठक के दौरान सुबह 11 बजे से चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। प्रत्येक पद पर एक ही उम्मीदवार का नाम सामने आने के कारण निर्वाचन प्रक्रिया निर्विरोध रूप से संपन्न हुई। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष पद पर द्वाराहाट विधायक महेश सिंह नेगी, रघुवीर सिंह रावत और संदीप शर्मा चुने गए। महेश चंद्र जोशी को कोषाध्यक्ष, सुुुुभाष राणा और विमल चौधरी को संयुक्त सचिव बनाया गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चंद्रविजय सिंह बिष्ट, गोपाल सिंह खोलिया, गुरचरन सिंह, महेंद्र सिंह लुंठी, नागेंद्र शर्मा, प्रवीन कुमार व सुल्तान खान को चुना गया। भारतीय ओलंपिक संघ के महासचिव राजीव मेहता ने कहा कि इस कार्यकारिणी का कार्यकाल वर्ष 2025 तक रहेगा। कार्यक्रम के दौरान भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी एकता बिष्ट को फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से पुरस्कार स्वरूप एक लाख रुपये दिए गए। यहां बबीता राजभर, मृत्युंजय कुमार,आंचल कटारिया, कविता आर्या, हीरा सागर, सुरेश कुमार, चंपा मटियाली, सुनीता पांडेय, दिनेश कुमार आदि थे।
विज्ञापन

खिलाड़ियों को चाहिए सही प्रशिक्षक व खुराक
रुद्रपुर। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष और द्वाराहाट विधायक नेगी ने कहा कि उत्तराखंड की सबसे बड़ी विडंबना यह है कि यहां प्रतिभाएं होने के बावजूद सुविधाओं के अभाव में उन्हें अवसर नहीं मिल पाते हैं। खिलाड़ियों को सही प्रशिक्षक, खेल से संबंधित उपकरण और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराए जाने की जरूरत है ताकि प्रदेश से हर खेल के लिए खिलाड़ी निकल सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed