फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   MSC seats full, students angry over not getting admission

Udham Singh Nagar News: एमएससी की सीटें फुल, प्रवेश न मिलने पर भड़के छात्र

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Dec 2023 10:34 PM IST
विज्ञापन
MSC seats full, students angry over not getting admission
खटीमा डिग्री कॉलेज में प्राचार्य को ज्ञापन देते छात्र।- संवाद
खटीमा। हेमवती नंदन बहुगुणा पीजी कॉलेज में शुक्रवार को एमएससी में जीव विज्ञान, वनस्पति विज्ञान और रसायन विज्ञान की सभी सीटें फुल हो गईं। आक्रोशित छात्रसंघ पदाधिकारियों ने सीटें बढ़ाने की मांग को प्राचार्य डॉ. आशुतोष कुमार को ज्ञापन सौंपा। साथ ही चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सीटें नहीं बढ़ाई गई तो आंदोलन करेंगे। छात्रसंघ महासचिव अर्पित कलौनी ने कहा कि एमएससी में तीन विषयों में सीटें फुल हो चुकी हैं। भौतिकी विज्ञान में भी कुछ ही सीटें शेष हैं। ऐसे में इन विषयों से बीएससी कर चुके विद्यार्थियों के पास एमएससी की पढ़ाई के लिए मजबूरी में पीलीभीत, रुद्रपुर व अन्य डिग्री कॉलेजों में प्रवेश लेना पड़ेगा।
विज्ञापन

प्राचार्य ने आश्वस्त किया कि सीटें बढ़ाने के लिए कुमाऊं विवि प्रशासन से वार्ता की जा रही है। कोई भी छात्र-छात्राएं प्रवेश से वंचित नहीं होंगे। वहां पर छात्रसंघ उपाध्यक्ष शुभम पटवा, रोहन सामंत, निशा जोशी, वंश सोनकर, आशीष गौतम, संचित आदि थे।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed