{"_id":"5810df674f1c1bac52bc2607","slug":"mr-and-miss-pragya-singh-remained-fresher","type":"story","status":"publish","title_hn":"जितेंद्र मिस्टर और प्रज्ञा बनीं मिस फ्रेशर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जितेंद्र मिस्टर और प्रज्ञा बनीं मिस फ्रेशर
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
Updated Wed, 26 Oct 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्रीत विहार कालोनी स्थित गुरुनानक डिग्री कालेज में बुधवार को बीएड, बीबीए, बीकाम और बीए के छात्रों का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। बीए के छात्र जितेंद्र को मिस्टर फ्रेशर और बीबीए की छात्रा प्रज्ञा को मिस फ्रेशर चुना गया।
कॉलेज के सलाहकार निदेशक प्रो. एएस चावला कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। अपने संबोधन में चावला ने छात्रों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्राचार्य डॉ. भावना कपूर ने कहा जीवन में सफलता के लिए सतत प्रत्यनशील रहना आवश्यक है, इससे निश्चित ही लक्ष्य प्राप्त होता है।
कला संकाय विभागाध्यक्ष डॉ. विनीता पांडे ने छात्रों को मिलने वाली स्कॉलरशिप के साथ ही विभिन्न आयोजनों की जानकारी दी। वहां बीएड इंचार्ज अजय सिंह यादव, लाइब्रेरियन श्रीमति एकता, प्रवक्ता संजय कुमार, असमीत कौर, गौरव मिश्रा आदि थे।
विज्ञापन
...............................