फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   MP Ajay Bhatt Adresses District officials

भारत सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
MP Ajay Bhatt Adresses District officials
वर्चुअल बैठक में मौजूद डीएम व जनप्रतिनिधि। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर और नैनीताल के सांसद अजय भट्ट ने वर्चुअल माध्यम से जिले के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने वहां मौजूद डीएम एवं अन्य अधिकारियों से केंद्र की योजनाओं को धरातल पर उतराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सांसद ने मनरेगा की समीक्षा में पारदर्शिता और गुणवत्ता का ध्यान रखने को कहा। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की समीक्षा में कहा कि समय पर काम पूरा न करने वाली कार्यदायी संस्था पर डीएम कार्रवाई करें। प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा में चयनित लाभार्थियों को शीघ्र लाभ दिलाने के निर्देश दिए। रुद्रपुर कलक्ट्रेट सभागार में विधायक राजकुमार ठुकराल, किच्छा विधायक राजेश शुक्ला, सीडीओ हिमांशु खुराना, सुनील कुमार, मुख्य उद्यान अधिकारी एचसी तिवारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी उदय प्रताप सिंह आदि थे। वहीं, वर्चुअल बैठक में काशीपुर विधायक हरभजन सिंह चीमा और खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी ने भी शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed