फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Movement getting support in twenty village land case

बीस गांव की भूमि मामले में आंदोलन को मिल रहा समर्थन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
Movement getting support in twenty village land case
विधायक हरभजन सिंह चीमा। - फोटो : KASHIPUR
बाजपुर। बाजपुर बचाओ मुहिम के आंदोलन में क्षेत्र के राजनीतिक और सामाजिक नो संगठनों ने समर्थन देने की घोषणा की हैै। अब जल्द ही भूमि मामले में उग्र आंदोलन शुरू करने की रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को रामलीला मैदान में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे कांग्रेस के प्रदेश सचिव सुरजीत अग्निहोत्री ने कहा कि बाजपुर नगरीय सहित 20 गांवों की करीब 5838 एकड़ भूमि को लेकर कांग्रेस पार्टी की ओर से बाजपुर बचाओ मुहिम चल रही है।
विज्ञापन

इसमें क्षेत्र के विभिन्न संगठनों ने समर्थन देने की घोषणा की है। उन्होंने समर्थन देने वालों का आभार जताया। संचालन कर रहे मुहिम के संयोजक जगतार सिंह बाजवा ने कहा कि समर्थन देने वाले संगठनों के प्रतिनिधियों की राय लेकर जल्द ही भूमि मामले में उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले बैठक के बीच पहुंचे समाजवादी पार्टी, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, शिवसेना, बहुजन क्रांति मोर्चा, राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन, अखिल भारतीय हिंदू महासभा, राष्ट्रीय मूल निवासी सिख मोर्चा, अखिल भारतीय अनुसूचित जाति शोषित वर्ग उत्थान समिति के प्रतिनिधियों ने आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा की। मौके पर विजेंद्र डोगरा, अरविंद यादव, भगवंत सिंह मियान, सोमी ठक्कर, धनराज भारती, अर्जुन भारद्वाज, महकराज सिंह, डोरीलाल सागर, कौशलेंद्र प्रताप सिंह, रणजीत सिंह खालसा, प्रिंसदास, राजकिशोर सिंह आदि थे।
19 गांवों को शामिल करने का विरोध राजनीति से प्रेरित
काशीपुर। विधायक हरभजन सिंह चीमा ने कहा है कि भरतपुर न्याय पंचायत के 19 गांवों को जसपुर तहसील से हटाए जाने को लेकर कुछ नेताओं में बेचैनी है। ये लोग इन गांवों को फिर से जसपुर तहसील में मिलाए जाने के लिए सरकार व प्रशासन पर दबाव बना रहे हैं।

कहा कि ये लोग इन गांवों का विकास नहीं होने देना चाहते हैं। चीमा ने कहा कि यहां के ग्रामीणों को जसपुर पहुंचने के लिए 15 से 20 किमी और काशीपुर पहुंचने के लिए मात्र पांच किमी का सफर तय करना पड़ता है। अब कुछ लोग वोट की राजनीति के चलते इन गांवो को काशीपुर में मिलाने का विरोध कर रहे हैं।

बाजपुर बचाओ मुहिम को समर्थन देते विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि।

बाजपुर बचाओ मुहिम को समर्थन देते विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि।- फोटो : BAZPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed