फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Mother-son accused of grabbing 19 and a half lakh rupees

मां-बेटे पर साढ़े 19 लाख रुपये हड़पने का आरोप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Mother-son accused of grabbing 19 and a half lakh rupees
केलाखेड़ा। एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर मां-बेटे पर उधार के नाम पर ली 22 लाख 50 हजार की नकदी में से 19 लाख 50 हजार रुपये हड़पने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गांव बांसखेड़ी निवासी नीतू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया उसका और उसके बेटे जतिन सरना का एक बैंक में खाता है। उस बैंक में उन्हीं के गांव निवासी चंद्र गुप्त सरना सेल्स ऑफिसर हैं। बैंक में आने जाने के कारण उसकी चंद्र गुप्त सरना से अच्छी पहचान हो गई। इस बीच आरोपी चंद्रगुप्त ने कुछ रुपये उधार मांगे जिस पर विभिन्न तिथियों में ट्रांजक्शन और नकद कुल मिलाकर करीब 22 लाख 50 हजार रुपये आरोपी चंद्रगुप्त सरना को दिए। उनके अनुरोध करने पर चंद्रगुप्त ने तीन लाख रुपये उसके बेटे के खाते में आरटीजीएस के माध्यम से ट्रांसफर कर दिए।

दो चेकअपनी माता जनक रानी के नाम के दिए। दोनों चेकों को बीते अप्रैल माह में बैंक में भुगतान के लिए लगाया तो बैंक अधिकारियों ने उक्त खाते को बंद बताया। आरोपी चंद्रगुप्त सरना विदेश जाने की तैयारी में है। सीओ वंदना वर्मा ने बताया पीड़िता की तहरीर पर चंद्रगुप्त सरना और उसकी माता जनक रानी के खिलाफ धारा 420 धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच बेरिया दौलत चौकी इंचार्ज अर्जुन सिंह को सौंपी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed