फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Mother's Dola reached the Atriya temple with grand showbiz

भव्य शोभायात्रा के साथ अटरिया मंदिर पहुंचा मां का डोला 

Sun, 14 Apr 2019 12:03 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो 
अमर उजाला ब्यूरो  Published by: अरुण कुमार Updated Sun, 14 Apr 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Mother's Dola reached the Atriya temple with grand showbiz
रुद्रपुर में अटरिया मां के डोले की शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु।  - फोटो : अमर उजाला

रुद्रपुर में शनिवार को मां अटरिया देवी के डोले की भव्य शोभायात्रा में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। शोभायात्रा के दौरान मां के डोले पर जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा की। ढोल-नगाड़ों के बीच देवी-देवताओं की झांकियों के साथ अटरिया मंदिर पहुंचे डोले का भव्य स्वागत हुआ। मंदिर में देवी की प्रतिमा स्थापित करने के बाद अटरिया मेले का शुभारंभ हुआ। 

विज्ञापन


रम्पुरा स्थित महंत पुष्पा देवी के निवास स्थित मंदिर में हवन और पूजा-अर्चना के बाद दोपहर करीब 12 बजे मां अटरिया का डोला उठा। यहां से शुरू हुई शोभायात्रा में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं द्वारा लगाए गए मां के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। मां के डोले के साथ भगवान शंकर, राधा-कृष्ण की झांकियों और गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा किच्छा मार्ग, इंदिरा चौक, डीडी चौक होते हुए गुजरी।
विज्ञापन


जगह-जगह श्रद्धालुओं ने मां के डोले पर पुष्प वर्षा की और डोले में विराजमान मां के दर्शन किए। दोपहर करीब एक बजे मां का डोला अटरिया मंदिर पहुंचते ही वहां डोले के इंतजार में खड़े सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ मां का स्वागत किया। इसके बाद मंत्रोच्चारण के बाद माता की प्रतिमा को मंदिर स्थापित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मेयर रामपाल सिंह और दूधिया बाबा शिवानंद जी महाराज ने संयुक्त रूप से अटरिया मेले का शुुुुभारंभ किया। शोभायात्रा में विधायक राजकुमार ठुकराल, मेयर रामपाल सिंह, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, मीना शर्मा, पंकज गौड़, भोला सुखीजा ,अरशद खान, पुरुषोत्तम अरोरा, लाल गुप्ता, जावेद खान, विजय फुटेला, जगदीश तनेजा, हिमांशु गावा, अंजुम त्यागी, रमेश कालरा, हरीश चौधरी, सुनीता शर्मा, अभिषेक शर्मा समेत हजारों लोग शामिल रहे। 


मेलेे के शुभारंभ पर नहीं पहुंच सके मुख्य अतिथि 

रुद्रपुर। ऐतिहासिक अटरिया मेले के शुुुुभारंभ पर मुख्य अतिथि के रूप में एसएसपी बरिंदरजीत सिंह और एसडीएम मुक्ता मिश्रा को पहुंचना था लेकिन दोनों अधिकारी किसी कारणवश मेले के शुुुुभारंभ पर नहीं पहुंच सके। इसके बाद मेयर रामपाल सिंह और दूधिया बाबा शिवानंद जी महाराज ने संयुक्त रूप से अटरिया मेले का शुुुुभारंभ किया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed