{"_id":"6647c4485689debda30b875a","slug":"mosquito-outbreak-in-khatima-people-demand-fogging-khatima-news-c-236-1-ktm1001-103915-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: खटीमा में मच्छरों का प्रकोप, लोगों ने की फॉगिंग की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: खटीमा में मच्छरों का प्रकोप, लोगों ने की फॉगिंग की मांग
Sat, 18 May 2024 02:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 18 May 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
खटीमा। शहरी क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को आक्रोशित शहरवासियों ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी से मुलाकात कर सभी वार्ड में फॉगिंग करवाने की मांग की। इसके अलावा बरसात से पहले सभी नालियों की सफाई की भी मांग की।
अधिशासी अधिकारी दीपक शुक्ला को शहर की समस्याओं से अवगत कराते हुए लोगों ने कहा कि शहर के सभी 20 वार्ड में पालिका की ओर से फाॅगिंग न करवाए जाने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि मयूर विहार, राजीव नगर, आवास विकास, कंजाबाग समेत विभिन्न क्षेत्रों के लोग मच्छरों के प्रकोप से परेशान हैं। इसके अलावा शहर में नियमित सफाई न होने से नालियां गंदगी से पटी हुई हैं। उन्होंने बरसात के मौसम से पहले सभी नालियों की सफाई करवाने को कहा। वहां पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश चंद्र जोशी, मनोज वाधवा, गोकुल ओली, महेश राणा, राहुल सक्सेना, करन यादव ,सुधीर बत्रा, मेहताब रजा ,सूरज धामी, मनोज शर्मा आदि थे।