फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   More than One Crore Revenue from 22509 Without Tickets

Udham Singh Nagar News: 22509 बेटिकट यात्रियों से वसूला 1.19 करोड़ का राजस्व वसूला

Thu, 12 Oct 2023 12:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 12 Oct 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
More than One Crore Revenue from 22509 Without Tickets
रेलवे इज्जतनगर मंडल ने चलाया बस रेड, किला बंदी और स्पॉट चेकिंग
विज्ञापन

काशीपुर। चेकिंग अभियान चलाने के बाद भी ट्रेन में बिना टिकट यात्रियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रेलवे ने विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाकर 22 हजार 509 बेटिकट यात्रियों से एक करोड़ से अधिक का राजस्व वसूला है।
पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि बिना टिकट यात्रा, अनियमित यात्रा और बिना बुकिंग सामान के साथ यात्रा की प्रवृत्ति की रोकथाम के लिए रेलवे लगातार प्रयास कर रहा है। सितंबर में मंडल की ओर से विभिन्न रूटों पर 16 बस रेड, छह किला बंदी और 28 स्पॉट चेकिंग की गई। इस दौरान रेलवे टीम ने 22 हजार 509 बिना टिकट यात्रियों से एक करोड़ 19 लाख 33 हजार 575 रुपये का रेल राजस्व प्राप्त किया है जो पिछले वर्ष सितंबर में पकड़े गए 13,889 मामलों की तुलना में कई गुना अधिक है।
विज्ञापन

पिछले साल इस माह में 79 लाख 6 हजार 621 रुपये की आय अर्जित हुई थी। बताया कि सितंबर में बस रेड से बिना टिकट यात्रा करने वाले 887 यात्रियों को पकड़कर दो लाख 67 हजार 721 रुपये जुर्माना वसूल किया है। जुर्माना अदा न करने पर 31 व्यक्तियों को जेल भेजा गया। बिना बुक सामान ले जाने पर 39 व्यक्तियों को पकड़ा गया। इससे तीन हजार छह सौ पैतीस रुपये रेल राजस्व प्राप्त हुआ है। त्योहारी सीजन में भी सघन टिकट जांच अभियान निरंतर जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed